डायबिटीज में फलों का सेवन कैसे करें? डॉक्टर ने बताए डाइट में शामिल करने के 5 तरीके
डायबिटीज होने का मतलब यह नहीं है कि आपको फल खाना छोड़ देना चाहिए. बस आपको सही मात्रा और खाने का तरीका पता होना चाहिए. हालांकि, एक्सपर्ट ज्यादा मिठास से दूर रहने की सलाह देते हैं.

डायबिटीज के मरीजों को अक्सर लगता है कि फल खाने से ब्लड शुगर बढ़ जाता है. इसलिए वो अपनी डाइट से पूरी तरह फल हटा देते हैं, लेकिन ऐसा करना जरूरी नहीं है क्योंकि फलों में विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. यह शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं, लेकिन एक्सपर्ट शालिनी सिंह सालुंके का कहना है कि फलों को न खाना हल नहीं है, बल्कि इन्हें सही तरीके से अपनी डाइट में शामिल करना सॉल्यूशन है. ऐसे में अगर आप फलों को अपनी डाइट का हिस्सा बना रहे हैं तो इन बातों का ध्यान रखें.
फाइबर युक्त फल खाएं
2 / 6अपनी डाइट में ऐसे फलों को शामिल करें, जिसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा हो क्योंकि इससे ब्लड शुगर का लेवल सही रहता है. आप अमरूद या संतरा खा सकते हैं. इसे भी पढ़ें- ब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, महिलाओं को दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
फल की मात्रा का रखें ध्यान
3 / 6डायबिटीज में फल खाना फायदेमंद हो सकता है, लेकिन एक बार में बहुत ज्यादा फल खाने से बचना चाहिए. फलों में नेचुरल शुगर यानी कार्बोहाइड्रेट मौजूद होते हैं, जो ब्लड ग्लूकोज के लेवल को इफेक्ट करते हैं.
जूस नहीं, फ्रूट्स खाएं
4 / 6डायबिटीज के मरीजों को फलों का जूस पीने के बजाय साबुत फल खाने चाहिए. साबुत फलों में फाइबर मौजूद होते हैं, जो पाचन और ब्लड शुगर को बैलेंस रखने में मदद कर सकता है.
फ्रूट्स के साथ हेल्दी डाइट लें
5 / 6फल खाने के साथ अपनी पूरी डाइट को बैलेंस रखना भी जरूरी है. आप अपनी जरूरत और डाइट प्लान के अनुसार फल के साथ बिना चीनी वाला दही, कुछ बादाम या प्रोटीन और हेल्दी फैट वाली चीजें खाएं.
खाने का वक्त जरूरी
6 / 6फ्रूट्स को खाने के बाद न खाकर स्नैक्स के तौर पर खाएं. आप सुबह या शाम के वक्त फल खा सकते हैं. खाने के बाद फल कम खाएं और मात्रा का ध्यान रखें. इसे भी पढ़ें- चेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS के डॉक्टर ने बताए स्ट्रोक के लक्षण, कहा समय रहते बचाई जा सकती है जान