Karwa Chauth 2026: किन परिस्थितियों में नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना हो सकता है नुकसान

Karwa Chauth 2026: शादीशुदा महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं. करवा चौथ पर निर्जला व्रत रखना होता है. इस व्रत को कई परिस्थितियों में रखने से बचना चाहिए.

Karva Chauth.jpg

करवा चौथ पर निर्जला व्रत कई महिलाओं को करने से बचना चाहिए. (Photo Credit - AI)

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं करती हैं. यह व्रत पति की की अच्छी सेहत और लंबी उम्र के लिए किया जाता है. करवा चौथ व्रत रखने से दांपत्य जीवन में खुशियां आता है. करवा चौथ पर पूरा दिन निर्जला व्रत रखना होता है. यह बहुत ही कठिन व्रत है. व्रत सुबह सूर्योदय के बाद शुरू होता है. इसके बाद चंद्रोदय के बाद चंद्र दर्शन कर अर्घ्य देने के बाद व्रत का समापन होता है.

विज्ञापन

बिना कुछ खाएं-पिए करवा चौथ का व्रत किया जाता है. ऐसे में करवा चौथ पर कई बातों का ध्यान रखना चाहिए. सेहत को ध्यान में रखते हुए ही करवा चौथ का व्रत करें. कई परिस्थितियों में महिलाओं को करवा चौथ का व्रत करने से बचना चाहिए. वरना इसके कारण आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. करवा चौथ का निर्जला व्रत किन लोगों को नहीं रखना चाहिए? आइये इसके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

पीरियड्स के दौरान

पीरियड्स यानी मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को पूजा-अर्चना करने की मनाही होती है. पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, पीरियड्स के दौरान व्रत और पूजा करने से बचना चाहिए. इसके अलावा पेट दर्द, थकान, कमजोरी या अधिक रक्तस्राव की समस्या से दिक्कते हो सकती हैं.

विज्ञापन

गर्भवती महिलाएं

गर्भवती महिलाओं को करवा चौथ पर निर्जला व्रत करने से बचना चाहिए. इसके कारण सेहत पर बुरा असर हो सकता है. व्रत करने से डिहाइड्रेशन, चक्कर और कमजोरी के कारण परेशान होना पड़ सकता है. गर्भावस्था के दौरान व्रत करने से बचना चाहिए. अगर आप व्रत कर रही हैं तो, डॉक्टर से सलाह अवश्य लें.

स्तनपान कराने वाली माताएं

अगर कोई नवजात शिशु की माता बच्चे को स्तनपान कराती हैं तो उन्हें करवा चौथ का व्रत नहीं रखना चाहिए. इन महिलाओं के शरीर को पर्याप्त पोषण और तरल पदार्थों की जरूरत होती है. वरना थकान और डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है. इन महिलाओं को बच्चे और अपनी सेहत का ध्यान रखते हुए निर्जला व्रत नहीं करना चाहिए.

विज्ञापन

स्वास्थ्य समस्याएं

लो ब्लड प्रेशर, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, एनीमिया और अन्य किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित महिलाओं को करवा चौथ का व्रत नहीं रखना चाहिए. बीमारियों से पीड़ित महिलाओं को निर्जला व्रत के कारण अत्यधिक कमजोरी हो सकती है. ऐसे में सेहत को लेकर नुकसान हो सकता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यातों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ