Aaj Ka Rashifal: आज कार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें 27 अक्टूबर 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 27 अक्टूबर 2026 मंगलवार के दिन कार्तिक माह का आरंभ हो गया है. आज ग्रहों के संयोग और प्रभाव से सभी राशियों के लिए समय कैसा रहेगा, इसके बारे में आप दैनिक राशिफल से जान सकते हैं.

RASHIFAL.jpg_cf3eae

वृषभ राशि वालों की चिंता और तनाव बढ़ सकती है. (Photo Credit - AI)

Aaj Ka Rashifal 27 October 2026: आज 27 अक्टूबर 2026 मंगलवार को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. आज कार्तिक माह का आरंभ हुआ है. आज त्रिपुष्कर योग और सर्वार्थ सिद्धि योग प्रभावी रहने वाला है. भरणी नक्षत्र दोपहर को 3 बजकर 39 मिनट तक रहेगा. इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र आरंभ होगा. आज कौलव, तैतिल, गर और वणिज करण रहने वाला है. आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है. इसके बारे में आप यहां राशिफल से जान सकते हैं. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 27 अक्टूबर 2026 के राशिफल के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

मेष राशि

विज्ञापन

आपकी नौकरी में भाग्योन्नति के योग हैं. समझ और संभलकर कार्य करें, हमेशा सफल रहेंगे. निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी यद्यपि आज धन लाभ होगा. साझेदारी संभल कर करें. आज चांदी की कोई वस्तु जरूर खरीदें.

वृषभ राशि

विज्ञापन

आप की कार्य पद्धति से अधिकारी खुश होंगे. संतान के कार्यों से तनाव और चिंता बढ़ सकती है. अचानक बड़े खर्च सामने आ सकते हैं. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे. विद्युत उपकरण पर खर्च संभव है.

मिथुन राशि

विज्ञापन

आप जो भी करें बहुत होशियारी और समझदारी से करें क्योंकि कई लोगों की नजर आप पर है. बकाया धन की वसूली होगी. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. आपके कारोबार में भागदौड़ ‍अधिक रहेगी.

कर्क राशि

विज्ञापन

अध्ययन में रूचि न होने के कारण परिवारजनों से अनबन होगी. अचानक धन हानि हो सकती है. व्यवसायिक नई योजनाएं बनेगी. आपकी कार्यप्रणाली में सुधार होगा. निवेशादि आपके लिए लाभदायक रहेंगे.

सिंह राशि

विज्ञापन

परिजनों के साथ तीर्थाटन संभव है. बाहरी जनों से सहयोग मिलेगा. मन में कार्यसिद्धि होगी. भवन निवेश शुभ रहेगा. मस्तिष्क पीड़ा संभव है. नए वस्त्रों की प्राप्ति भी होगी.

कन्या राशि

विज्ञापन

आप के व्यवहार के कारण लोग आप की तारीफ करेंगे. वाहन-मशीनरी, अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें. आपकी कोई कीमती वस्तु गुम हो सकती है. गलत मार्ग पर जा कर जोखिम न लें. अनावश्यक विवाद से बचें.

विज्ञापन

तुला राशि

संगत के कारण अपमानित होना पड़ सकता है. प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. शासन-प्रशासन से आपको सहयोग मिलेगा. परिणय संबंध के लिए की गई यात्रा सफल रहेगी. वायदा बाजार में लाभ होगा.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

निवेश करने में जल्दबाजी न करें. संपत्ति के कार्य लाभ देंगे. व्यवसायिक उन्नति होगी. विवेक से कार्य करें, लाभ होगा, विवाद न करें. यश कीर्ति में वृध्दि होगी. झुठ बोलने से बचें. जीवनसाथी के लिए आज कुछ उपहार जरूर ले जाएं.

विज्ञापन

धनु राशि

घर के कामकाज में आप व्यस्त ज्यादा रहेंगे. मित्रों की सहायता करनी पड़ेगी. पिकनिक-पार्टी का आनंद मिलेगा. कलात्मक कार्य सफल होंगे. निवेश आपके लिए शुभ रहेगा. जीवनसाथी की चिंता रहेगी.

विज्ञापन

मकर राशि

आप अपनी बात पर अटल रहने का प्रयास करें. आप निर्णय लेने में कमजोर रहेंगे. आप का मन अत्यंत चंचल है. दुसरों के झंझटों में न पड़ें. आज शरीर सुस्त रहेगा. पुराना रोग उभर सकते हैं. परिवार के लिए आज कोई उपहार जरूर लें. आज संतो का सानिध्य मिलेगा.

विज्ञापन

कुंभ राशि

आज आकस्मिक धन लाभ हो सकता है. आपका आत्मसम्मान बढ़ेगा. संतान पक्ष की चिंता स्वास्थ खराब कर सकती है. आपके विरोधी आपसे शांत रहेंगे. आज का निवेश शुभ रहेगा. स्वभाव में चिड़चिड़ापन देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

मीन राशि

आवास की समस्या का समाधान होगा. परिणय प्रयास सफल रहेंगे. परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे. धन प्राप्ति के योग सुगम हैं. भागदौड़ अधिक होगी. आभूषण की प्राप्ति होगी. अपने क्रोध पर काबू रखें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ