CJP प्रोटेस्ट के समर्थन में आज के बिहार बंद को मिला महागठबंधन का समर्थन, माले विधायक संदीप सौरभ समेत 19 गिरफ्तार

Bihar Bandh: आज बिहार बंद है और सुरक्षा में करीब 70 हजार जवान तैनात हैं. दिल्ली में केंद्र सरकार के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन के समर्थन में छात्र संगठनों ने बिहार बंद बुलाया है, जिसे महागठबंधन का समर्थन भी मिल गया है.

Bihar Bandh

बिहार बंद के चलते आज पूरे प्रदेश में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

विज्ञापन

नीट पेपर लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में CJP का प्रोटेस्ट जारी है. इसके समर्थन में बिहार के छात्र संगठनों के द्वारा शनिवार को बिहार बंद का आह्वान किया गया, लेकिन आज के बिहार बंद ने राज्य की राजनीति को गर्मा दिया. इस बंद को राजद, कांग्रेस, वीआईपी और वामदलों का समर्थन मिलने से आंदोलन पूरी तरह राजनीतिक रंग में नजर आया. सरकार और प्रशासन ने किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की.

अभिजीत दिपके को हुआ टाइफाइड, वीडिया जारी कर खुद दी जानकारी, 28 जून से जंतर-मंतर पर धरनारत हैं CJP प्रमुख

विज्ञापन

25 से अधिक हॉस्टलों और लॉज में छापेमारी

पटना पुलिस ने बिहार बंद से पहले ही देररात बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 से अधिक हॉस्टलों और लॉज में छापेमारी की. इस दौरान भाकपा-माले के विधायक संदीप सौरभ, आइसा के राज्य अध्यक्ष धनंजय, सचिव दीपांकर मिश्रा और उपाध्यक्ष सबा आफरीन समेत 19 छात्र नेताओं को गिरफ्तार किया गया. इसके अलावा 43 अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया. पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई 22 जुलाई को हुए प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए की गई.

बिहार में आज कड़ी रहेगी सुरक्षा व्यवस्था

बिहार बंद के मद्देनजर पूरे प्रदेश में आज करीब 70 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई. रैपिड एक्शन फोर्स, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस और दंगा निरोधी बल को संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया गया. राजधानी पटना, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय और कटिहार समेत 10 जिलों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश है. पटना जंक्शन, जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, सरकारी कार्यालयों, प्रमुख चौराहों और विश्वविद्यालय क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बल को तैनात किया गया है.

विज्ञापन

देर रात तक पटना विश्वविद्यालय और आसपास के छात्रावासों में तलाशी अभियान भी चलता रहा. अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि छात्रों से संयम और संवाद के साथ कार्रवाई की जाए, लेकिन किसी भी प्रकार की हिंसा या तोड़फोड़ को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ