सीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती
(Photo: ANI)
बिहार के जमुई में नाबालिग के साथ हुई छेड़छाड़ और मारपीट का मामला आए दिन एक नया मोड़ ले रहा है. पहले से ही सवालों के कटघरे में खड़ी बिहार सरकार पर अब आरजेडी सांसद मीसा भारती ने निशाना साधा है. पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सार्वजनिक किए जाने को लेकर मीसा भारती शुक्रवार शाम पटना के सचिवालय स्टेशन पहुंची. उन्होंने इस मामले में सीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR दर्ज कराने की मांग की. आरजेडी सांसद का आरोप है कि पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर मुख्यमंत्री के सोशल मीडिया हैंडल से पब्लिक की गई. हालांकि बाद में तस्वीर हटा दी गई.
विज्ञापन
#WATCH | Patna, Bihar: RJD MP Misa Bharti arrived at the Secretariat police station to lodge an FIR against the Chief Minister of Bihar. pic.twitter.com/oyb6NMoJEK
RJD सांसद मीसा भारती ने कहा- ”आप जानते हैं कि पिछले एक हफ्ते में बिहार के अलग-अलग जिलों में लड़कियों और महिलाओं के साथ क्या-क्या हुआ है और इसकी शुरुआत जमुई से हुई. हम सचिवालय पुलिस स्टेशन में जाति को लेकर सांप-सीढ़ी का खेल खेलने नहीं आए हैं. हम सभी जनता के चुने हुए प्रतिनिधि हैं. अगर यहां मेरी FIR दर्ज नहीं हो रही है, तो आप बिहार में गरीबों की हालत का अंदाजा लगा सकते हैं. सम्राट चौधरी न सिर्फ मुख्यमंत्री हैं, बल्कि गृह मंत्री भी हैं. जमुई मामले में 250 से ज्यादा लोगों के खिलाफ FIR दर्ज हुई थी, फिर भी मुख्यमंत्री लड़की को बुलाकर PR फोटो सेशन करने में व्यस्त थे? मुख्यमंत्री ने POCSO एक्ट का उल्लंघन किया है. बिहार सरकार और पूरे प्रशासन को ऐसी घटनाओं को रोकने पर ध्यान देना चाहिए था, लेकिन ये सिलसिला रुकता नहीं दिख रहा है.”
#WATCH | Patna, Bihar | RJD MP Misa Bharti says, "… Patna's posh area, Secretariat police station, a female member of Parliament has been sitting here for five hours asking to register our FIR, but all the officers sitting inside aren't budging an inch. We keep saying that the… https://t.co/FA3kFbb47Ppic.twitter.com/J56kTURO72
RJD सांसद मीसा भारती ने कहा, ‘पटना के पॉश इलाके में सचिवालय पुलिस स्टेशन में एक महिला सांसद पांच घंटे से बैठी हैं और FIR दर्ज करने की मांग कर रही हैं, लेकिन अंदर बैठे अधिकारी टस से मस नहीं हो रहे हैं. हम लगातार कह रहे हैं कि ‘X’ हैंडल पर पीड़ित या पीड़ित के परिवार की तस्वीर पोस्ट करना POCSO एक्ट का खुला उल्लंघन है. जैसे जमुई में 250 से 300 लोगों के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है, वैसे ही इनके खिलाफ भी FIR दर्ज होनी चाहिए. अगर FIR दर्ज नहीं होती है, तो उन 250-300 लोगों के खिलाफ दर्ज सभी FIR वापस ले ली जानी चाहिए… आप मुख्यमंत्री हैं-क्या कोई आपके अकाउंट पर आपको दिखाए बिना कुछ भी पोस्ट करेगा?’
विज्ञापन
क्या है मामला?
दरअसल, शनिवार को कोचिंग के बाद 10वीं क्लास की एक नाबालिग लड़की अपने दोस्त के साथ घूमने गयी थी, लेकिन रास्ते में कुछ लड़कों ने उसके साथ बदसलूकी की, जिसका वीडियो बनाकर लोगों ने वायरल कर दिया. वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि रात के समय लड़कों का एक ग्रुप लड़के और लड़की को घेरे हुए दिखाई दे रहा है. वो लड़के और लड़की से बदसलूकी करते दिख रहे हैं. जब दोनों वहां से भागने की कोशिश करते हैं तो वो उन्हें पीछे से पकड़ लेते हैं. इसके बाद एक शख्स उस लड़की को उठाकर ले जाते हुए दिख रहा है. लड़की लगातार चिल्ला रही है और छोड़ने की अपील कर रही है. लेकिन उन लड़कों पर कोई असर नहीं पड़ता है. सड़क पर कई गाड़ियां आते जाते दिख रही हैं, लेकिन कोई भी मदद करने की कोशिश नहीं करता. इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया है और आगे की कार्रवाई जारी है.