जंतर-मंतर पर 2500 से ज्यादा क्रिमिनल्स, FRS सिस्टम से बड़ा खुलासा; पुलिस को बना रहे हैं निशाना

पुलिस का दावा है कि कुछ उपद्रवियों ने प्रदर्शन की आड़ में पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया. हिंसा के दौरान चाकू और अन्य धारदार हथियारों से हमला करने की घटनाएं भी सामने आई हैं.

CJP.jpg (2)

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा सामने आया है. पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शन स्थल पर लगाए गए फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम (FRS) के जरिए पिछले तीन दिनों में 2500 से ज्यादा क्रिमिनल बैकग्राउंड वाले लोगों की पहचान की गई है. इनमें 215 ऐसे आरोपी भी शामिल बताए जा रहे हैं, जो अलग-अलग मामलों में वांटेड हैं. पुलिस का कहना है कि इन लोगों की मौजूदगी ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है. प्रोटेस्ट के बहाने ये आरोपी पुलिस पर हमला कर रहे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

माहौल बिगाड़ने की कोशिश


जानकारी के अनुसार, 20 जुलाई को प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर और आसपास के इलाके में FRS तकनीक का इस्तेमाल शुरू किया था. इसके बाद 21, 22 और 23 जुलाई के दौरान कैमरों में कैद चेहरों का मिलान पुलिस के आपराधिक डाटाबेस से किया गया. इस जांच में कई ऐसे चेहरे सामने आए जिनका नाम क्रिमिनल बैकग्राउंड से जुड़ा है. पुलिस का मानना है कि इनमें से कई लोग भीड़ में शामिल होकर माहौल बिगाड़ने और कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे थे.

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 15 FIR


पुलिस का दावा है कि कुछ उपद्रवियों ने प्रदर्शन की आड़ में पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया. हिंसा के दौरान चाकू और अन्य धारदार हथियारों से हमला करने की घटनाएं भी सामने आई हैं. अधिकारियों का कहना है कि कई संदिग्धों की गतिविधियां सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हुई हैं, जिनकी जांच की जा रही है. अब तक इस पूरे घटनाक्रम से जुड़े मामलों में दिल्ली पुलिस 15 एफआईआर दर्ज कर चुकी है और कई आरोपियों की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ