अभिजीत दिपके को हुआ टाइफाइड, वीडिया जारी कर खुद दी जानकारी, 28 जून से जंतर-मंतर पर धरनारत हैं CJP प्रमुख

Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर धरनारत कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दिपके बीमार हो गए हैं. उनकी मेडिकल रिपोर्ट में उन्हें टाइफाइड होने की पुष्टि की है. अभिजीत ने खुद वीडियो जारी करके खुद के बीमार होने की जानकारी दी.

Abhijeet Dipke

अभिजीत दिपके के नेतृत्व में CJP केंद्र सरकार के खिलाफ 28 जून से धरनारत है.

विज्ञापन

दिल्ली में जंतर-मंतर पर धरनारत अभिजीत दिपके को टाइफाइड हो गया है. उन्होंने खुद वीडियो जारी करके बीमारी से ग्रस्त होने की जानकारी दी है. अभिजीत दिपके ने वीडियो में बताया कि उन्होंने तबीयत खराब होने पर बीते दिन डॉक्टर से चेकअप कराया तो उन्हों ब्लड सैंपल लिया, जिसकी रिपोर्ट में टाइफाइड का जिक्र है. लेकिन धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा. टाइफाइल हुआ तो क्या, वे अपने लक्ष्य से डगमगाएंगे नहीं.

28 जून से जंतर-मंतर पर धरनारत अभिजीत

बता दें कि अभिजीत दिपके अपनी पार्टी कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर तले 28 जून से दिल्ली में जंतर-मंतर पर धरना दिए हुए है. कॉकरोच जनता पार्टी नीट पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है. सरकार के खिलाफ अभिजीत दिपके के विरोध प्रदर्शन को देश के विपक्षी दलों, बॉलीवुड अभिनेता-अभिनेत्रियों, कई जानी-मानी हस्तियों का समर्थन मिल चुका है.

विज्ञापन

सोनम वांगचुक खत्म कर चुके भूख हड़ताल

बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के अंतर्गत मशहूर सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक 28 जून से ही भूख हड़ताल पर बैठै थे, लेकिन 26वें दिन उन्होंने अपना अनशन खत्म कर दिया. 19 जुलाई को दिल्ली पुलिस उन्हें उठा ले गई और सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करा दिया. दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश पर सोनम को सफदरजंग से गुरुग्राम के मेदांता में भर्ती कराया गया, जहां केंद्र सरकार से लिखित आश्वासन मिलने के बाद उन्होंने अपना अनशन खत्म किया.

CJP के संसद मार्च पर पुलिस का लाठीचार्ज

बता दें कि 19 जुलाई को सोनम वांगचुक को जबरन उठा ले जाने के बाद अभिजीत दिपके ने संसद मार्च का ऐलान किया. अगले दिन 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर तले हजारों प्रदर्शनकारियों ने जंतर-मंतर से संसद के लिए कूच किया, लेकिन कनॉट प्लेस और विजय चौक पर दिल्ली पुलिस ने विरोध प्रदर्शन का दमन किया. पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागकर खदेड़ दिया, जिससे कई प्रदर्शनकारी घायल भी हुए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ