50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना

बिहार में विजिलेंस विभाग ने पटना के एडीएम और उनकी सब-रजिस्ट्रार पत्नी के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की. जांच टीम को तलाशी में करीब एक करोड़ रुपये नकद, 48 लग्जरी घड़ियां और 50 लाख से अधिक के सोने-चांदी के गहने मिले. अफसर दंपति के पटना और बेगूसराय स्थित आवासों से करोड़ों की बेनामी संपत्ति व भूखंडों के दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं.

Bihar Vigilance raid, ADM Ravindra Kumar Diwakar, Sub-Registrar Sweety Kumari, Patna news

बिहार में विजिलेंस विभाग ने पटना के एडीएम और उनकी सब-रजिस्ट्रार पत्नी के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की. Credit - : X (@Mkumar441313 )

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विजिलेंस की टीम ने चर्चित अफसर दंपति के ठिकानों पर छापेमारी की है. यह कार्रवाई पटना के एडीएम (आपूर्ति) रविंद्र कुमार दिवाकर और उनकी पत्नी दानापुर की सब-रजिस्ट्रार स्वीटी कुमारी के खिलाफ दर्ज आय से अधिक संपत्ति (DA) मामले में की गई. विजिलेंस टीम ने जब दंपति के पटना और बेगूसराय स्थित ठिकानों पर एक साथ छापा मारा, तो वहां मिले खजाने को देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए.

विज्ञापन

छापेमारी के दौरान अधिकारियों को करीब एक करोड़ रुपये नकद मिले, जिसे गिनने के लिए नोट गिनने वाली मशीनें मंगवानी पड़ीं. इसके अलावा घर से करीब 52.60 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और 48 लग्जरी घड़ियां बरामद की गईं. जांच अधिकारियों के अनुसार, अकेले पटना के रूपसपुर स्थित कश्यप ग्रीन सिटी के फ्लैट और बेगूसराय के पैतृक घर से भारी मात्रा में अघोषित संपत्ति के सबूत मिले हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : सीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?

निगरानी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दोनों के नाम पर पिछले कुछ वर्षों में करोड़ों रुपये की अचल संपत्तियां खरीदी गई हैं. इनमें पटना के पॉश इलाके में दो लग्जरी फ्लैट, कई कीमती प्लॉट और बेगूसराय में जमीन के निवेश से जुड़े कागजात शामिल हैं. दोनों अधिकारियों के बैंक खातों को फ्रीज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

विज्ञापन

रविंद्र कुमार दिवाकर वर्ष 2000 में शिक्षक के रूप में सेवा में आए थे और बाद में बिहार प्रशासनिक सेवा में चयनित हुए, जबकि उनकी पत्नी 2013 बैच की सब-रजिस्ट्रार हैं. विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि बरामद दस्तावेजों और निवेशों का तकनीकी मूल्यांकन किया जा रहा है, जिससे अवैध संपत्ति का आंकड़ा और बढ़ने की संभावना है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

विज्ञापन

खबर अपडेट हो रही है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ