MLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान

BJP MLC Candidates List: बीजेपी ने उत्तर प्रदेश और बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. पार्टी ने बिहार की 4 और यूपी की 6 स्नातक व शिक्षक सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं. पटना से नवल किशोर यादव और वाराणसी से केदारनाथ सिंह पर पार्टी ने भरोसा जताया है.

BJP MLC Candidates List, UP Bihar MLC Election

BJP ने उत्तर प्रदेश और बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. CREDIT: ANI/X(Nitin Nabin)

विज्ञापन

BJP MLC Candidates List: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश और बिहार में होने वाले आगामी विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है. जारी की गई सूची में बिहार से 4 और उत्तर प्रदेश से 6 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई है. पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगा दी है. पार्टी ने इस लिस्ट में कई पुराने और अनुभवी चेहरों पर दांव लगाया है. बिहार में पटना शिक्षक सीट से नवल किशोर यादव को चुनावी मैदान में उतारा गया है, जबकि उत्तर प्रदेश में वाराणसी स्नातक सीट से केदारनाथ सिंह को टिकट दिया गया है.

बिहार विधान परिषद चुनाव: 4 सीटों पर ये हैं BJP उम्मीदवार

  • पटना शिक्षक सीट: नवल किशोर यादव
  • कोसी स्नातक सीट: डॉ. एन.के. यादव
  • दरभंगा स्नातक सीट: सर्वेश कुमार
  • तिरहुत शिक्षक सीट: नरेंद्र प्रसाद सिंह

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव: 6 सीटों पर प्रत्याशी घोषित

  • वाराणसी स्नातक सीट: केदार नाथ सिंह
  • मेरठ स्नातक सीट: दिनेश गोयल
  • इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट: अशोक कुमार राठौर
  • वाराणसी शिक्षक सीट: डॉ. प्रमोद मिश्रा
  • आगरा शिक्षक सीट: इंजीनियर हरि किशोर तिवारी
  • गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट: ध्रुव त्रिपाठी

यूपी-बिहार MLC चुनाव में 23 अक्टूबर को मतदान; 27 को नतीजे

उत्तर प्रदेश और बिहार में विधान परिषद की स्नातक व शिक्षक निर्वाचन सीटों के लिए चुनावी बिगुल बज चुका है. निर्वाचन आयोग द्वारा तय कार्यक्रम के तहत 29 सितंबर को चुनाव की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है. चुनाव आयोग के मुताबिक, प्रत्याशी 6 अक्टूबर तक अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे. इसके बाद 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी. नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 9 अक्टूबर तय की गई है. दोनों राज्यों की इन सीटों पर 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक वोट डाले जाएंगे. वहीं, 27 अक्टूबर को मतगणना होगी और उसी दिन परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे.

विज्ञापन

खबर अपडेट हो रही है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ