IND vs AFG: सिद्धू की जान हलक में आई, सूर्या ने ऐसा क्या किया?

IND vs AFG Suryakumar Yadav: स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने अफगानिस्तान के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी कर महफिल लूट ली। इससे पहले एक मोमेंट ऐसा भी आया जब भारतीय फैंस की धड़कनें बढ़ गईं।

Suryakumar Yadav IND vs AFG

Suryakumar Yadav IND vs AFG

विज्ञापन

IND vs AFG Suryakumar Yadav: भारत-अफगानिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुकाबले में रोमांच चरम पर रहा। टीम इंडिया के 3 विकेट 62 रन पर गिर गए। इसके बाद चौथे स्थान पर बल्लेबाजी करने आए सूर्यकुमार यादव शानदार बल्लेबाजी करने लगे, लेकिन 12वें ओवर में उन्होंने करोड़ों फैंस की धड़कनें बढ़ा दीं। यहां तक कि कमेंटेटर और पूर्व दिग्गज नवजोत सिंह सिद्धू की जान भी हलक में आ गई। आइए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है…

12वें ओवर में रन आउट होने से बचे सूर्या

दरअसल, 12वें ओवर में नवीन उल हक गेंदबाजी करने आए। सूर्यकुमार यादव लगभग 200 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे थे। चौथी गेंद पर स्ट्राइक पर खड़े हार्दिक पांड्या ने चौका ठोक डाला, लेकिन अगली ही गेंद पर सूर्या को बड़ा झटका लगा। नवीन ने जैसे ही हार्दिक को गेंद डाली, उन्होंने इसे स्ट्रेट की ओर खेलना चाहा, लेकिन बॉल नवीन के हाथ से लगकर नॉन स्ट्राइकर एंड के विकेट से जा टकराई। जैसे ही गिल्लियां उड़ीं, अफगानिस्तान के खेमे में खुशी छा गई और भारतीय फैंस की धड़कनें बढ़ गईं।

विज्ञापन

सिद्धू बोले- मेरी जान हलक में आ गई

दूसरे छोर पर खड़े सूर्यकुमार यादव के खिलाफ अफगानिस्तान ने रनआउट की अपील की। थर्ड अंपायर ने इसे चेक किया। उन्होंने देखा कि जैसे ही बॉल नवीन के हाथ से लगकर गई, सूर्या ने तत्परता दिखाते हुए बल्ले को क्रीज पर रख दिया था। इससे वह आउट होने से बच गए। सूर्या उस वक्त 12 गेंदों में 22 रन बनाकर खेल रहे थे। सूर्या की इस अवेयरनैस ने भारतीय टीम को बड़ा झटका लगने से बचा लिया। नवजोत सिंह सिद्धू तो यहां तक कहा- मेरी जान हलक में आ गई थी। वहीं दूसरे कमेंटेटर सूर्या की सूझबूझ की तारीफ करते नजर आए। जिन्होंने अपनी सूझबूझ से चंद सेकंड में ही अपना विकेट बचा लिया।

विज्ञापन

सूर्या ने जमाई शानदार फिफ्टी 

सूर्यकुमार यादव ने इसके बाद अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रखी। उन्होंने 28 गेंदों में 5 चौके-3 छक्के ठोक 189.23 के स्ट्राइक रेट से 53 रन ठोके। सूर्या ने राशिद खान की गेंदों पर भी चौके-छक्के ठोके। उन्हें फजलहक फारूकी ने 17वें ओवर में अपना शिकार बनाया। मोहम्मद नबी ने उनका कैच पकड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ