अफगानिस्तान के खिलाफ अर्धशतक से चूके वैभव सूर्यवंशी, 200 के स्ट्राइक रेट से की गेंदबाजों की 'कुटाई'

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इंडिया A के लिए ट्राई सीरीज खेल रहे हैं. अफगानिस्तान A के खिलाफ मैच में वैभव सूर्यवंशी ने शानदार प्रदर्शन किया अर्धशतक से चूक गए.

Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी अर्धशतक से चूके (Image Credit: AI Generated)

Vaibhav Sooryavanshi: इंडिया A और अफगानिस्तान A के बीच दंबुला में ट्राई सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है. पहले मैच में वैभव सूर्यवंशी फ्लॉप रहे थे लेकिन दूसरे मैच में उन्होंने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. इंडिया A के लिए ओपनिंग करने आए सूर्यवंशी ने पहली गेंद से बड़े शॉट लगाना शुरू कर दिया. उन्होंने चौकों की बारिश की और अर्धशतक के बेहद करीब पहुंच गए. हालांकि, एक गलत शॉट के चलते सूर्यवंशी अपना विकेट गंवा बैठे.

विज्ञापन

अफगानिस्तान के खिलाफ अर्धशतक से चूके वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी ने अफगानिस्तान A के खिलाफ पहली गेंद पर चौका जड़ दिया. वो बेहतरीन टच में नजर आ रहे थे और उन्होंने अपनी IPL 2026 की फॉर्म इस मुकाबले में जारी रखी. सूर्यवंशी ने 22 गेंदों में 44 रन की पारी खेली. सूर्यवंशी 200 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे थे और उन्होंने 9 बाउंड्री लगाई. पारी के आठवें ओवर में अब्दुल्लाह अहमदजाई की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में सूर्यवंशी विकेटकीपर को कैच दे बैठे. इसी के साथ उनकी ताबड़तोड़ पारी का अंत हुआ. बड़े-बड़े शॉट लगाने के बावजूद वो अर्धशतक से केवल 6 रन पीछे रह गए.

विज्ञापन

पहले मैच में रहे थे फ्लॉप

ट्राई सीरीज में इंडिया A का पहला मैच श्रीलंका A के खिलाफ हुआ था. इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी मात्र 14 रन बनाकर आउट हो गए थे. फैंस उनके पहले मैच के प्रदर्शन से निराश थे, लेकिन दूसरे मैच में उन्होंने चौकों की बारिश कर यह दिखा दिया कि वह शानदार फॉर्म में हैं.

विज्ञापन

आयरलैंड-इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में वैभव से रहेंगी उम्मीदें

वैभव सूर्यवंशी इंडिया A के लिए एकदिवसीय क्रिकेट खेल रहे हैं. इसके बाद वो आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत की सीनियर टीम का हिस्सा होंगे. IPL 2026 में धुआंधार प्रदर्शन के बाद BCCI ने उन्हें भारतीय T20I टीम में शामिल किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ