richard kettleborough

Video: अंपायर ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, कहीं सेमीफाइनल पर न फंस जाए पेच!

Richard Kettleborough India vs Australia: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले मुकाबले में रिचर्ड केटलबोरो अंपायर होंगे। इससे टीम इंडिया की टेंशन बढ़ गई है।

Richard Kettleborough India vs Australia: भारतीय टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार 3 मैच जीतकर सुपर-8 का सफर तय किया है। टीम इंडिया अच्छी फॉर्म में है और सुपर-8 के मुकाबले खेलने के लिए तैयार है। भारतीय टीम का पहला मुकाबला अफगानिस्तान से होगा। इसके बाद टीम इंडिया 22 जून को बांग्लादेश और 24 जून को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। फिर टॉप 2 टीमों की सेमीफाइनल में एंट्री हो जाएगी।

भारतीय टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने की पूरी उम्मीद है, लेकिन उससे पहले एक अंपायर ने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में रिचर्ड केटलबोरो अंपायर होंगे। ये अंपायर पहले भी सुर्खियों में रह चुके हैं। जिनके कई फैसले नॉकआउट मैचों में भारत के खिलाफ गए हैं। आइए आपको बताते हैं कि ऐसे कौनसे मुकाबले हैं, जब रिचर्ड केटलबोरो के विवादित फैसलों की वजह से टीम इंडिया को हार का मुंह देखना पड़ा।

वीडियो में देखें पूरी जानकारी…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ