IND A vs AFG A: नहीं खेला जाएगा वैभव सूर्यवंशी का मैच? फैंस के लिए बुरी खबर! बारिश डाल सकती है खलल

IND A vs AFG A: इंडिया ए की टीम को श्रीलंका में अफगानिस्तान ए के खिलाफ मैच में उतरना है. इस मैच में हर किसी की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी. फैंस के लिए इस मैच में बुरी खबर सामने आ रही है. ये मैच दांबुला के मैदान पर होने वाला है जहां बारिश के आसार नजर आ रहे हैं.

jacket (6)

IND A vs AFG A: इंडिया ए की टीम तिलक वर्मा की कप्तानी में इन दिनों श्रीलंका के दौरे पर ट्राई सीरीज खेल रही है. इस सीरीज में इंडिया ए के लिए वैभव सूर्यवंशी भी खेलते हुए नजर आ रहे हैं. सीरीज के पहले मैच में श्रीलंका के खिलाफ वैभव का बल्ला खामोश रहा था. ऐसे में अब हर किसी की नजर अफगानिस्तान ए के खिलाफ होने वाले दूसरे मैच पर है. इस मैच से पहले फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है. बारिश इस मैच में खलल डाल सकती है. ये मुकाबला दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है, जहां बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. 

विज्ञापन

मैच के दिन दांबुला में बारिश के आसार

ट्राई सीरीज के सभी मुकाबले दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाने हैं. 11 जून को होने जा रहे इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के बीच मैच के दिन 50 फीसदी बारिश के आसार हैं. मैच वाले दिन सुबह स्टेडियम के पास ओवरकास्ट कंडीशन थी. आसमान में बादल छाए हुए हैं. ऐसे में मैच के दौरान बारिश मैच में परेशानी खड़ी कर सकती है.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी सबकी नजरें

इस मैच में सभी क्रिकेट प्रेमियों की नजरें इंडिया ए के स्टार खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी पर रहने वाली हैं. श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने 12 गेंदों में 14 रनों की पारी खेली थी लेकिन बड़ी पारी खेलने से चूक गए थे. अफगानिस्तान के खिलाफ अगर मैच हो पाता है तो उनके पास तूफानी पारी खेलने का मौका होगा. आईपीएल में धमाल मचाने के बाद उनके पास खुद को टीम इंडिया की जर्सी में साबित करने का मौका होगा.

IND A vs AFG A दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

इंडिया ए: तिलक वर्मा (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, ऋतुराज गायकवाड़, आयुष बदोनी, अनुकूल रॉय, अरशद खान, विप्रज निगम, सूर्यांश शेडगे, अंशुल कंबोज.

विज्ञापन

अफगानिस्तान ए: इमरान मीर (कप्तान), हसन इसाखिल, खालिद तनावल, एजाज अहमदजई, बहीर शाह, फैसल खान, फारमान सफी, शम्स उर रहमान, नूर रहमान और जहीर पक्तीन, फरीदून दाऊदजई

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ