Roman Reigns के एक और भाई की WWE में होगी एंट्री! ब्लडलाइन की कहानी में आ सकता है नया मोड़

WWE में रोमन रेंस और उनकी ब्लडलाइन का जलवा दिख रहा है. बतौर चैंपियन रोमन बढ़िया काम कर रहे हैं. द उसोज़ और जेकब फाटू उनके साथ शामिल हो गए हैं. अब एक और स्टार की WWE में एंट्री हो सकती है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

WWE

(Photo: WWE.com)

विज्ञापन

Roman Reigns: WWE रेसलमेनिया 42 में रोमन रेंस ने सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती. इसके बाद से रोमन का जलवा टीवी पर दिख रहा है. वो लगातार वीकली एपिसोड में भी आए. जेकब फाटू के साथ उनकी राइवलरी रही. बैकलैश और क्लैश इन इटली में रेंस ने फाटू को हराकर टाइटल रिटेन किया. रेंस ने अपनी नई ब्लडलाइन तैयार कर ली है. द उसोज़ और फाटू उनके साथ काम कर रहे हैं. अब एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं. रोमन का एक और भाई WWE में एंट्री करने वाला है. बहुत जल्द फैंस को बड़ा सरप्राइज मिल सकता है.

क्या WWE में रोमन रेंस को मिलेगा नया साथी?

जिला फाटू का नाम कई सालों से रेसलिंग वर्ल्ड में गूंज रहा है. इंडिपेंडेंट सर्किट में उन्होंने बड़ा नाम बना लिया है. जिला को बुकर टी ने ट्रेनिंग दी है. उन्होंने बुकर टी के स्कूल Reality of Wrestling में ही काम किया. PWInsider Elite की रिपोर्ट के अनुसार फाटू को हाल ही में WWE परफॉर्मेंस सेंटर में देखा गया था. अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई कि उन्होंने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है या नहीं. रिपोर्ट के अनुसार WWE उन्हें कंपनी में लाने में दिलचस्पी रख रहा है. अगर वो WWE में आएंगे तो फिर ब्लडलाइन का दबदबा और बढ़ जाएगा. हो सकता है कि वो रोमन की ब्लडलाइन में शामिल हो जाएं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 5 कारण क्यों WWE SummerSlam 2026 में Roman Reigns की बादशाहत का हो सकता है अंत

रोमन रेंस के होंगे बड़े मैच

ऐसा लगता है कि रोमन रेंस का टाइटल रन इस बार भी लंबा चलने वाला है. कंपनी के आगे आने वाले इवेंट भी शानदार होने वाले हैं. 27 जून को नाइट ऑफ चैंपियंस का आयोजन सऊदी अरब में होगा. वहीं 1 और 2 अगस्त को समरस्लैम होगा. इन दोनों इवेंट्स में रोमन का बड़ा मैच हो सकता है. समरस्लैम में रोमन के ओबा फेमी के साथ मैच होने की संभावना जताई जा रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ