IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ काली पट्टी लगाकर मैदान में उतरे टीम इंडिया के खिलाड़ी, जानें क्या है वजह

Munawar Faruqui (35)

IND vs AFG: सुपर 8 भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जबकि इस मैच में टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी ब्लैक पट्टी पहन कर मैदान में उतरे हैं। तो आइये जानते हैं कि किस वजह से टीम इंडिया के खिलाड़ी काली पट्टी पहन कर मैदान में क्यों आए हैं:

विज्ञापन

इस वजह से ब्लैक पट्टी पहन कर आए भारतीय खिलाड़ी

विज्ञापन

दरअसल, भारत के पूर्व तेज गेंदबाज डेविड जॉनसन का बेंगलुरु में निधन हो गया। बेंगलुरु में चौथी मंजिल से गिरने की वजह से उनकी मौत हो गई है। इस वजह से सभी भारतीय खिलाड़ी काली पट्टी पहन कर मैदान में उतरे हैं। डेविड जॉनसन काफी समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें हाल में ही हॉस्पिटल से छुट्टी मिली थी। रिपोर्ट्स की मानें तो वो अवसाद से ग्रस्त थे। उन्होंने भारत के लिए दो टेस्ट मैच खेले थे। उन्होंने 1996 में भारत के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने कर्नाटक के लिए 39 फर्स्ट क्लास मैच और 33 लिस्ट ए मैच खेले हैं।

विज्ञापन

कुलदीप यादव को मिला मौका

अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया ने एक बदलाव किया है। मोहम्मद सिराज की जगह कुलदीप यादव को शामिल किया है। इसके अलावा अफगानिस्तान ने भी टीम में एक बदलाव किया है। हजरतुल्लाह जजई को करीम जनत की जगह टीम में शामिल किया गया है।

विज्ञापन

भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।

विज्ञापन

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन

रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, नजीबुल्लाह जादरान, हजरतुल्लाह जजई, गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ