IND vs AFG: ODI सीरीज के लिए अफगानिस्तान ने स्क्वाड में किया बदलाव, तूफानी गेंदबाज को किया शामिल

IND vs AFG: टीम इंडिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए अफगानिस्तान के वनडे स्क्वाड में बड़ा बदलाव हुआ है. टीम में एक ऐसे धाकड़ गेंदबाज को टीम में शामिल किया है जो कि भारत के खिलाफ टेस्ट में आग उगल रहा था. आइए आपको भी बताते हैं कि अब अफगानिस्तान का स्क्वाड कैसा दिख रहा है.

jacket (8)

IND vs AFG: टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है. इससे पहले दोनों टीमों के बीच एक टेस्ट मैच खेला गया था जिसमें टीम इंडिया ने रिकॉर्ड जीत हासिल की थी. वनडे सीरीज की शुरुआत से पहले अफगानिस्तान की टीम ने स्क्वाड में एक बड़ा बदलाव किया है. टीम ने एक ऐसे धाकड़ तेज गेंदबाज को स्क्वाड में शामिल किया है जिसने टेस्ट मैच में धमाकेदार प्रदर्शन किया था. इस खिलाड़ी टेस्ट मैच में भारत के बल्लेबाजों को जमकर परेशान किया था और अफगानी टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज बना था. 

विज्ञापन

मोहम्मद सलीम को मिला ODI सीरीज में मौका

टेस्ट में शानदार गेंदबाजी के बाद अफगानिस्तान मैनेजमेंट ने मोहम्मद सलीम को वनडे स्क्वाड के 15 सदस्यीय दल में शामिल करने का फैसला किया है. उन्होंने टेस्ट मैच में अपनी तेज गति वाली गेंदों से हर किसी को प्रभावित किया था. इस मैच में उन्होंने 6 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई थी. उन्होंने टीम के लिए अब तक केवल 2 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं लेकिन उनको एक भी सफलता नहीं मिली है. आखिरी बार साल 2023 में वो टीम इंडिया के लिए वनडे मैच खेलने वाले हैं. 

विज्ञापन

IND vs AFG वनडे सीरीज का शेड्यूल

क्रमांकतारीखमैचस्थानसमय
113 जून 2026 (शनिवार)पहला वनडे (डे/नाइट) – भारत बनाम अफगानिस्तानधर्मशालादोपहर 1:30 बजे
217 जून 2026 (बुधवार)दूसरा वनडे (डे/नाइट) – भारत बनाम अफगानिस्तानलखनऊदोपहर 1:30 बजे
320 जून 2026 (शनिवार)तीसरा वनडे (डे/नाइट) – भारत बनाम अफगानिस्तानचेन्नईदोपहर 1:30 बजे

भारत के खिलाफ अफगानिस्तान का ODI स्क्वाड

अफगानिस्तान की ODI टीम: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सिद्दिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, रहमत शाह, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, नांग्याल खारोताई, एएम ग़ज़नफ़र, ज़िया उर रहमान शरीफी, फरीद मलिक, बिलाल सामी, मोहम्मद सलीम सफी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ