0 रन पर गिरे 3 विकेट! बांग्लादेश के सामने ऑस्ट्रेलिया का हुआ बुरा हाल, बना शर्मनाक रिकॉर्ड

Bangladesh vs Australia: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद ही खराब रही. ऑस्ट्रेलिया के टॉप-3 बल्लेबाज बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी जुड़ गया है.

Bangladesh vs Australia 2nd ODI

Bangladesh vs Australia 2nd ODI

Bangladesh vs Australia: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम इस वक्त बांग्लादेश के दौरे पर है, जहां टीम की हालात बेहद खराब नजर आ रही है. वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में हार झेलने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम का खराब प्रदर्शन दूसरे मैच में जारी रहा. बांग्लादेश दौरे पर कंगारू बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पा रहे हैं और एक के बाद एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर रहे हैं. बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद ही खराब रही और टीम के टॉप-3 बल्लेबाज बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी जुड़ गया है.

विज्ञापन

0 रन पर ऑस्ट्रेलिया के 3 बल्लेबाज लौटे पवेलियन

बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम केवल 191 रन पर सिमट गई थी. इसके जवाब में बांग्लादेश ने डकवर्थ-लुईस नियम के तहत 86 रन से जीत दर्ज कर सीरीज में बढ़त बना ली थी. दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन टीम की शुरुआत पहले मैच से भी ज्यादा खराब रही.

विज्ञापन

सलामी बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट 4 गेंद खेलने के बाद भी खाता नहीं खोल सके और आउट हो गए. इसके बाद कूपर कोनोली पहली ही गेंद पर शून्य पर पवेलियन लौट गए. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए मैट रेनशॉ भी पांच गेंद खेलने के बावजूद रन नहीं बना सके. इस तरह ऑस्ट्रेलिया के तीन बल्लेबाज शून्य के स्कोर पर ड्रेसिंग रूम में वापस लौट गए.

ऑस्ट्रेलिया के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड

वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के साथ यह केवल तीसरी बार हुआ है जब टीम के दोनों ओपनर बिना कोई रन बनाए आउट हुए हैं. इससे पहले 2006 में दक्षिण अफ्रीका और 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के दोनों सलामी बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए थे.

विज्ञापन

इसके साथ ऑस्ट्रेलिया वनडे इतिहास की चौथी ऐसी टीम बन गई, जिसके पहले तीन बल्लेबाज बिना खाता खोले आउट हुए हैं. इससे पहले 2003 विश्व कप में बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेले गए मुकाबले में ऐसा देखने को मिला था. उस मैच में श्रीलंका के तेज गेंदबाज चामिंडा वास ने पहले ही ओवर में हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया था.

ये भी पढ़ें- दिल्ली में जन्मे निखिल चौधरी रचेंगे इतिहास! 60 साल बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलेगा भारतीय मूल का खिलाड़ी

बांग्लादेश के खोली ऑस्ट्रेलिया की पोल

शुरुआती झटकों के बाद जोश इंग्लिस और एलेक्स कैरी ने पारी को संभालने की कोशिश की. दोनों बल्लेबाजों ने कुछ रन जोड़े, लेकिन बड़ी साझेदारी नहीं बना सके. 7 सात ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 3 विकेट पर 25 रन था. इसके बाद आठवें ओवर में एलेक्स कैरी भी 13 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं, 68 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम पवेलियन लौट गई. बांग्लादेशी गेंदबाजों ने शुरुआत से ही ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा और विश्व चैंपियन टीम की कमजोरियों को उजागर कर दिया.

विज्ञापन

गौरतलब है कि 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर खिताब जीता था. अगले साल 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया का मौजूदा प्रदर्शन गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ