दिल्ली में जन्मे निखिल चौधरी रचेंगे इतिहास! 60 साल बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलेगा भारतीय मूल का खिलाड़ी

Nikhil Chaudhary: ऑस्ट्रेलिया ने 17 जून से शुरू होने वाले बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय मूल के खिलाड़ी निखिल चौधरी को अपनी टीम में शामिल किया है. दिल्ली में जन्मे निखिल को पहली बार ऑस्ट्रेलियाई टी20 टीम में जगह मिली है और वह डेब्यू करते ही इतिहास रच सकते हैं.

Nikhil Chaudhary added to Australia T20I Squad

Nikhil Chaudhary added to Australia T20I Squad

Nikhil Chaudhary added to Australia Squad for Bangladesh T20I Series: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ आगामी 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिए अपनी टीम में बड़ा बदलाव किया है. ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय मूल के खिलाड़ी निखिल चौधरी को स्क्वॉड में शामिल किया है. निखिल को ट्रेविस हेड की जगह टीम में शामिल किया है, जो किसी निजी कारणों से इस सीरीज में नहीं खेल पाएंगे. निखिल को पहली बार ऑस्ट्रेलियाई टी20 टीम में जगह मिली है और अगर उन्हें डेब्यू का मौका मिलता है तो वह इतिहास रच देंगे.

विज्ञापन

निखिल चौधरी के पास इतिहास रचने का मौका

होबार्ट हरिकेंस के ऑलराउंडर निखिल चौधरी 17 जून से शुरू हो रहे बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू कर इतिहास रच सकते हैं. अगर उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है, तो वह 60 सालों में ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी बन जाएंगे. 30 वर्षीय निखिल फिलहाल बेल्जियम में खेली जा रही EUT20 टूर्नामेंट में जेबी ब्रुग्स के लिए खेल रहे हैं. वह शुक्रवार को ढाका में ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़ेंगे. लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने के लिए जोएल डेविस और आरोन हार्डी जैसे खिलाड़ियों से कड़ी टक्कर मिलेगी.

विज्ञापन

हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के चीफ सिलेक्टर टोनी डोडेमाइड ने कहा कि चयन समिति निखिल के बिग बैश लीग (BBL) में प्रदर्शन से काफी प्रभावित हुई है. उन्होंने कहा, “निखिल को बांग्लादेश दौरे पर अच्छा अनुभव मिलेगा और पहले टी20 मैच के लिए टीम चयन के समय वह डेब्यू के मजबूत दावेदार होंगे.”

60 साल बाद बन सकते हैं इतिहास का हिस्सा

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के लिए भारतीय मूल के कुछ खिलाड़ी पहले भी खेल चुके हैं, जिनमें गुरिंदर संधू और तनवीर संघा शामिल हैं. हालांकि, 1964 में गुजरात में जन्मे लेग स्पिनर रेक्स सेलर्स के बाद कोई भी भारतीय मूल का पुरुष खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय टीम के लिए नहीं खेला है. ऐसे में निखिल का संभावित डेब्यू एक ऐतिहासिक उपलब्धि होगी.

विज्ञापन

कौन हैं निखिल चौधरी?

निखिल चौधरी का जन्म 4 मई 1996 को दिल्ली में हुआ था. निखिल ने पंजाब की ओर से सीमित ओवर क्रिकेट खेला था. उन्होंने हरभजन सिंह, शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा किया. इसके अलावा, उन्हें मुंबई इंडियंस के ट्रायल में भी हिस्सा लेने का मौका मिला था. कोविड-19 महामारी के दौरान वह अपने चाचा से मिलने ऑस्ट्रेलिया गए थे. वहीं से उन्होंने अपने क्रिकेट करियर को नई दिशा देने का फैसला किया.

शुरुआती दिनों में उन्होंने कई तरह की नौकरियां कीं. एक मैक्सिकन रेस्तरां में काम करते समय उनकी उंगली तक कट गई थी, जबकि बाद में उन्होंने पोस्टमैन के रूप में पार्सल भी वितरित किए. इसके बाद पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जेम्स होप्स की सिफारिश पर उन्हें होबार्ट हरिकेंस से जुड़ने का मौका मिला और यहीं से उनकी किस्मत बदल गई.

विज्ञापन

BBL में शानदार प्रदर्शन

पिछले तीन सीजन में निखिल होबार्ट हरिकेंस के प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं. उन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और कबड्डी से प्रेरित विकेट सेलिब्रेशन से खास पहचान बनाई. BBL 2025-26 सीजन में उन्होंने 30.70 की औसत और 153 के स्ट्राइक रेट से 307 रन बनाए थे. हाल ही में उन्हें तस्मानिया का पहला राज्य अनुबंध भी मिला. अपने डेब्यू शेफील्ड शील्ड सीजन में उन्होंने क्वींसलैंड के खिलाफ पांच विकेट झटके और न्यू साउथ वेल्स के खिलाफ शानदार शतक भी लगाया.

हालांकि, निखिल चौधरी ऑस्ट्रेलियाई नागरिक नहीं हैं, लेकिन वह स्थायी निवासी हैं और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के पात्रता नियमों को पूरा करते हैं. यही वजह है कि वह ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए पूरी तरह योग्य हैं. अब सभी की निगाहें 17 जून को चटोग्राम में होने वाले पहले टी20 मुकाबले पर होंगी, जहां निखिल चौधरी ऑस्ट्रेलिया की कैप हासिल कर अपने क्रिकेट करियर के सबसे बड़े सपने को पूरा कर सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- अफगानिस्तान के खिलाफ अर्धशतक से चूके वैभव सूर्यवंशी, 200 के स्ट्राइक रेट से की गेंदबाजों की ‘कुटाई’

बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम

मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, निखिल चौधरी, कूपर कॉनॉली, टिम डेविड, जोएल डेविस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, आरोन हार्डी, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मैथ्यू कुहनेमैन, रिले मेरेडिथ, जोश फिलिप, मैथ्यू रेनशॉ और एडम जैम्पा.

ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश टी20 सीरीज का शेड्यूल

  • 17 जून – पहला टी20, चटोग्राम
  • 19 जून – दूसरा टी20, चटोग्राम
  • 21 जून – तीसरा टी20, चटोग्राम

सीरीज के तीनों मुकाबले चटोग्राम के बीर श्रेष्ठो फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतीउर रहमान स्टेडियम में खेले जाएंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ