---विज्ञापन---

खेल angle-right

FIFA World Cup 2026 Live Streaming: फ्री में कहां और कैसे देखें फीफा वर्ल्ड कप के मुकाबले? जानें मैच टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

FIFA World Cup 2026 Live Streaming: फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 11 जून से होने जा रही है. हालांकि, भारतीय समयानुसार पहला मुकाबला 12 जून को खेला जाएगा. यहां जानिए आप भारत में फीफा वर्ल्ड कप के मुकाबले कब, कहां और कैसे फ्री में लाइव देख सकते हैं.

---विज्ञापन---

FIFA World Cup 2026 Live Streaming: फुटबॉल का महाकुंभ यानी फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 11 जून से होने जा रहा है. हालांकि, भारतीय समयानुसार पहला मुकाबला 12 जून को खेला जाएगा. मैक्सिको, कनाडा और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले इस बड़े टूर्नामेंट में पहली बार रिकॉर्ड 48 टीमें खिताब के लिए जंग करेंगी, जिनके बीच कुल 104 मुकाबले खेले जाएंगे.

इस मेगा इवेंट में दुनिया भर के स्टार फुटबॉलर एक्शन में नजर आएंगे. फीफा वर्ल्ड कप को लेकर भारतीय फुटबॉल फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं फीफा वर्ल्ड कप के मुकाबले भारत में कब, कहां और कैसे फ्री में लाइव देख सकते हैं.

---विज्ञापन---

कब शुरू होगा फीफा वर्ल्ड कप 2026?

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का पहला मुकाबला 11 जून को मैक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच मैक्सिको सिटी स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार यह मुकाबला 12 जून को होगा. यह मैच भारतीय समयानुसार रात 12.30 बजे शुरू होगा.

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कितने मुकाबले खेले जाएंगे?

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में 48 टीमों के बीच कुल 104 मुकाबले खेले जाएंगे. 12 जून से 28 जून तक ग्रुप स्टेज मुकाबले होंगे. फिर 29 जून से 4 जुलाई तक राउंड ऑफ 32 मुकाबले और उसके बाद 5 जुलाई से 8 जुलाई तक राउंड ऑफ 16 मुकाबले. फिर 10 जुलाई से 12 जुलाई तक क्वार्टर फाइनल मुकाबले, 15 जुलाई से 16 जुलाई तक सेमीफाइनल मुकाबले होंगे. तीसरे स्थान का मुकाबला 19 जुलाई और फिर 20 जुलाई को फाइनल खेला जाएगा.

---विज्ञापन---

भारत में कितने बजे शुरू होंगे फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले?

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले भारत में अलग-अलग समय पर मुकाबले खेले जाएंगे. रात 10.30 बजे, रात 12.30 बजे, रात 1.30 बजे से 2.30 बजे तक, सुबह 3.20 बजे से 6.30 बजे तक और सुबह 7.30 बजे से 10.30 बजे तक मुकाबले खेले जाने हैं.

भारत में टीवी पर कहां देखें फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले?

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले भारत में नए लॉन्च हुए Unite8 स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव टेलीकास्ट होगा. भारतीय फैंस टीवी पर Unite8 Sports 1 (हिंदी), Unite8 1 HD (इंग्लिश), Unite8 2 (इंग्लिश), और Unite8 2 HD (इंग्लिश) पर लाइव देख सकते हैं.

---विज्ञापन---

भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

भारतीय फुटबॉल फैंस ‘Zee5’ ऐप और वेबसाइट पर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे. हालांकि, इसके लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना होगा.

ये भी पढ़ें- 0 रन पर गिरे 3 विकेट! बांग्लादेश के सामने ऑस्ट्रेलिया का हुआ बुरा हाल, बना शर्मनाक रिकॉर्ड

भारत में फ्री में कहां देखें फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले?

भारत में फुटबॉल फैंस फ्री में फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले DD Sports पर लाइव देख सकते हैं. हालांकि, डीडी स्पोर्ट्स फीफा वर्ल्ड कप के कुछ मुकाबले ही फ्री में दिखाने वाला है, जिसमें वर्ल्ड कप का पहला मैच साउथ अफ्रीका और मैक्सिको शामिल है. इसके अलावा, यहां सभी क्वार्टर फाइनल, दोनों सेमीफाइनल और फाइनल मैच फ्री में देख सकेंगे.

---विज्ञापन---

किस ग्रुप में कौन-कौन सी टीम?

  • ग्रुप ए: मैक्सिको, दक्षिण अफ्रीका, कोरिया गणराज्य, चेकिया
  • ग्रुप बी: कनाडा, स्विट्जरलैंड, कतर, बोस्निया और हर्जेगोविना ग्रुप
  • सी: ब्राजील, मोरक्को, स्कॉटलैंड, हैती
  • ग्रुप डी: यूएसए, पराग्वे, ऑस्ट्रेलिया, तुर्की
  • ग्रुप ई: जर्मनी, इक्वाडोर, आइवरी कोस्ट, कुराकाओ
  • ग्रुप एफ: नीदरलैंड, जापान, स्वीडन, ट्यूनीशिया
  • ग्रुप जी: बेल्जियम, मिस्र, ईरान, न्यूजीलैंड
  • ग्रुप एच: स्पेन, उरुग्वे, सऊदी अरब, केप वर्डे
  • ग्रुप आई: फ्रांस, सेनेगल, नॉर्वे, इराक
  • ग्रुप जे: अर्जेंटीना, ऑस्ट्रिया, अल्जीरिया, जॉर्डन
  • ग्रुप के: पुर्तगाल, कोलंबिया, कांगो, उज्बेकिस्तान
  • ग्रुप एल: इंग्लैंड, क्रोएशिया, घाना, पनामा

ये भी पढ़ें- IND A vs AFG A: वैभव सूर्यवंशी के साथी ने बल्ले से मचाई तबाही, अफगानिस्तान के खिलाफ खेली ताबड़तोड़ पारी

First published on: Jun 11, 2026 01:18 PM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2022 में Prabhat Khabar, रांची से पत्रकारिता का सफर शुरू किया. फिर SportzWiki में लगभग डेढ़ साल काम करने के बाद News24 में पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola