IND A vs AFG A: वैभव सूर्यवंशी के साथी ने बल्ले से मचाई तबाही, अफगानिस्तान के खिलाफ खेली ताबड़तोड़ पारी

Prabhsimran Singh Inning: इंडिया A और अफगानिस्तान A के बीच ट्राई सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी के साथी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और फैंस का दिल जीता.

Prabhsimran Singh Inning

प्रभसिमरन सिंह ने मचाया कोहराम (Image Credit: AI Generated)

Prabhsimran Singh Inning: इंडिया A और अफगानिस्तान A के बीच ट्राई-नेशन सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी पर सभी की नजर थी और उन्होंने 44 रन की पारी भी खेली. उन्हें अच्छी शुरुआत मिली लेकिन वो अर्धशतक से चूक गए. सूर्यवंशी के साथी प्रभसिमरन सिंह पिछले मैच में फ्लॉप रहे थे लेकिन अफगानिस्तान A के खिलाफ उन्होंने 84 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर फैंस का दिल जीत लिया.

विज्ञापन

प्रभसिमरन सिंह ने बल्ले से मचाई तबाही

वैभव सूर्यवंशी ने पहली गेंद से बड़े शॉट खेलना शुरू कर दिया और प्रभसिमरन सिंह ने भी दूसरे छोर से रन बनाना जारी रखा. वो भले ही सूर्यवंशी जितने आक्रामक नजर नहीं आ रहे थे, लेकिन वो भी बेहतरीन टच में थे. प्रभसिमरन शतक की ओर बढ़ रहे थे और 84 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे.

विज्ञापन

पारी के 22वें ओवर में इमरान की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में वह विकेटकीपर मोहम्मद इशाक को कैच दे बैठे. इसी के साथ प्रभसिमरन की 69 गेंदों में 84 रन की पारी का अंत हुआ. बता दें कि इस पारी में पंजाब किंग्स के इस बल्लेबाज ने 121.73 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 14 चौके लगाए. उन्होंने शानदार पारी खेली लेकिन वो इसे शतक में नहीं बदल पाए.

ये भी पढ़ें:- रोहित शर्मा बनेंगे सबसे उम्रदराज भारतीय खिलाड़ी! ODI में इस दिग्गज का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर ‘हिटमैन’

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी बाउंसर पर हुए आउट

श्रीलंका A के खिलाफ पहले मैच में वैभव सूर्यवंशी 14 रन बनाकर आउट हो गए थे. अफगानिस्तान A के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी बेहतरीन लय में नजर आए और उन्होंने चौकों की बारिश की. मात्र 22 गेंदों में सूर्यवंशी 9 चौकों के साथ 44 रन की पारी खेली. वो अब्दुल्लाह अहमदजाई की बाउंसर पर अपना विकेट गंवा बैठे. वैभव अपनी अच्छी शुरुआत को बड़ा नहीं बना पाए लेकिन उन्होंने यह संकेत दे दिया कि वह आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 श्रृंखला के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ