IND vs AFG: विराट कोहली ने नवीन उल हक की गेंद पर ठोका करारा छक्का, Video देख आप भी कहें वाह!

Virat Kohli Naveen Ul Haq: एक बार फिर फैंस को विराट कोहली और नवीन उल हक को आमने-सामने देखने का मौका मिला। कोहली ने नवीन की गेंद पर छक्का ठोक फैंस को खुश कर दिया।

Virat Kohli Six Naveen Ul Haq

Virat Kohli Six Naveen Ul Haq

Virat Kohli Naveen Ul Haq: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और अफगानिस्तान के गेंदबाज नवीन उल हक की आईपीएल में हुई लड़ाई को कौन भूल सकता है। हालांकि दोनों खिलाड़ियों के बीच अब सब सही हो गया है, लेकिन कोहली और नवीन जब भी एक दूसरे के सामने आते हैं, फैंस में रोमांच भर जाता है। एक ऐसा ही नजारा भारत-अफगानिस्तान के बीच टी-20 विश्व कप के सुपर-8 मुकाबले में सामने आया।

विज्ञापन

नवीन उल हक की गेंद पर ठोका करारा छक्का

विराट कोहली ने अफगानिस्तान के गेंदबाज नवीन उल हक की जमकर कुटाई की। ये नजारा पांचवें ओवर में देखने को मिला। नवीन उल हक की पहली गेंद पर विराट कोहली ने 2 रन लिए। इसके बाद दो गेंदें खाली निकलीं। फिर चौथी पर बड़ा शॉट लगाने की फिराक में बैठे कोहली ने बेखौफ अंदाज अपनाया। नवीन ने जैसे ही ये बॉल फेंकी, विराट ने आगे बढ़कर बल्ले का मुंह खोला और ऑफ स्टंप से दूर जाती गेंद पर डाउन द ग्राउंड छक्का जमा दिया। विराट का ये छक्का इतना कड़क था कि बॉल सीधा स्क्रीन पर जाकर लगी। ये नजारा देख नवीन उल हक का मुंह बन गया। नवीन के इस ओवर से कुल 9 रन आए।

विज्ञापन

नवीन ने छोड़ा कैच

नवीन उल हक इसके बाद थोड़े अनलकी रहे। उनसे बाउंड्री के पास ऋषभ पंत का कैच छूट गया। हालांकि शानदार बल्लेबाजी कर रहे विराट कोहली को भी बड़ा झटका लगा। वह नौवें ओवर में आउट हो गए। कोहली को राशिद खान ने नौवें ओवर की तीसरी गेंद पर शिकार बनाया। वह बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में मोहम्मद नबी को कैच थमा बैठे। विराट कोहली ने इस मैच में 24 गेंदों में 24 रन बनाए। उन्होंने सिर्फ एक छक्का लगाया। कोहली की फॉर्म ने टीम इंडिया की चिंता बढ़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ