आप ऋषिकेश गए और राफ्टिंग के अलावा ये 7 चीजें नहीं की तो अधूरी रहेगी आपकी ट्रिप
उत्तराखंड के ऋषिकेश को अक्सर 'एडवेंचर कैपिटल' कहा जाता है, लेकिन इसकी असली पहचान गंगा की लहरों के शोर में नहीं, बल्कि घाटों की शांति में छिपी है. जब गर्मियों की तपिश बढ़ती है, तो टूरिस्ट ठंडी जगहों पर जाना पसंद करते हैं. दिल्ली से करीब होने की वजह से ऋषिकेश पूरे साल काफी संख्या में टूरिस्ट पहुंचते हैं. दिल्ली की गर्मी से दूर, अगर आप एक ऐसी यात्रा की तलाश में हैं जो आपके मन को सुकून दे, तो यह गैलरी आपके लिए ही है. घाटों पर सूर्योदय देखने से लेकर कैफे कल्चर का आनंद लेने तक. आज जानेंगे कि कैसे आप अपनी ऋषिकेश ट्रिप को राफ्टिंग से हटाकर भी यादगार बना सकते हैं.

उत्तराखंड के ऋषिकेश को अक्सर 'एडवेंचर कैपिटल' कहा जाता है, लेकिन इसकी असली पहचान गंगा की लहरों के शोर में नहीं, बल्कि घाटों की शांति में छिपी है. जब गर्मियों की तपिश बढ़ती है, तो टूरिस्ट ठंडी जगहों पर जाना पसंद करते हैं. दिल्ली से करीब होने की वजह से ऋषिकेश पूरे साल काफी संख्या में टूरिस्ट पहुंचते हैं. दिल्ली की गर्मी से दूर, अगर आप एक ऐसी यात्रा की तलाश में हैं जो आपके मन को सुकून दे, तो यह गैलरी आपके लिए ही है. घाटों पर सूर्योदय देखने से लेकर कैफे कल्चर का आनंद लेने तक. आज जानेंगे कि कैसे आप अपनी ऋषिकेश ट्रिप को राफ्टिंग से हटाकर भी यादगार बना सकते हैं. (AI Image)
घाटों पर 'सनराइज वॉक'
2 / 8सुबह की शुरुआत घाटों पर शांतिपूर्ण सैर के साथ करें. पानी पर सूरज की सुनहरी किरणें एक मेडिटेटिव माहौल बनाती हैं. आप लोगों को योग करते और सुबह की प्रार्थना करते देखेंगे, जो आध्यात्मिक अहसास देगा. (AI Image)
गंगा आरती - दिव्य ऊर्जा का अहसास
3 / 8त्रिवेणी घाट की शाम की गंगा आरती एक ऐसा अनुभव है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. मंत्रोच्चार और तैरते दीये जादुई अहसास कराते हैं. यह एक ऐसा भावुक अनुभव है जिसे भूलाए नहीं भूल सकते. (AI Image)
योग नगरी में योग जरूरी करें
4 / 8दुनिया की 'योग राजधानी' में प्रकृति के बीच बैठकर ध्यान लगाना आपको एक नई ऊर्जा से भर देगा. (AI Image)
लक्ष्मण और राम झूला
5 / 8इन प्रतिष्ठित सस्पेंशन ब्रिजेस पर टहलना रोमांचक भी है और खूबसूरत भी. यहां से गंगा और पहाड़ों का नजारा बेमिसाल दिखता है. (AI Image)
नदी किनारे फुर्सत के पल
6 / 8बहते पानी की आवाज और ठंडी हवा के बीच घंटों बैठना, मानो जिंदगी की भागदौड़ से एक खूबसूरत ब्रेक हो. (AI Image)
स्वाद और सुकून का मेल
7 / 8ऋषिकेश के वाइब्रेंट कैफे न केवल बेहतरीन ऑर्गेनिक भोजन देते हैं, बल्कि यहां का रिलैक्सिंग माहौल आपको घंटों रुकने पर मजबूर कर देगा. (AI Image)
रंगों और संस्कृति की झलक
8 / 8स्थानीय बाजारों में हस्तशिल्प और आध्यात्मिक चीजों की खरीदारी करें. यहां की हर गली एक नई कहानी सुनाती है. (AI Image)



















