अक्टूबर में घूमने का बना रहे प्लान? मौसम, खर्च और भीड़ के हिसाब से चुनें ये 6 शानदार जगहें
Best Places To Visit In October In India: अक्टूबर में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो सिर्फ खूबसूरत तस्वीरों के आधार पर जगह चुनना भारी पड़ सकता है. मौसम, बजट और भीड़ को ध्यान में रखते हुए जानिए भारत की 6 ऐसी जगहें, जहां अक्टूबर की ट्रिप का मजा अलग ही हो सकता है.

सितंबर के बारिश वाले मौसम और बच्चों के एग्जाम खत्म होने के बाद अक्टूबर में कई लोग घूमने जाने का प्लान बनाते हैं, लेकिन लोगों को ये समझ नहीं आता कि अक्टूबर में कहां घूमने जाना चाहिए. लोग अक्सर जगह की फोटो देखकर ही घूमने के प्लान बना लेते हैं जबकि उन्हें मौसम, बजट और भीड़ इन तीन चीजों पर विशेष ध्यान देना चाहिए. आइए जानते हैं ऐसी 6 जगहों के बारे में, जहां पर घूमने जाने के लिए अक्टूबर का महीना बेस्ट रहेगा.
ऋषिकेश
2 / 7अगर आप अपनी ट्रिप में कम समय में ही पहाड़ और नदी दोनों का लुफ्त उठाना चाहते हैं तो आप ऋषिकेश घूमने का प्लान बना सकते हैं. अगर आप दिल्ली या एनसीआर में रह रहे हैं, तब तो ऋषिकेश की छोटी ट्रिप आपके लिए एकदम बेस्ट रहेगी. मानसून के बाद अक्टूबर में ऋषिकेश में मौसम काफी सुहावना हो जाता है. सुहावने मौसम में आप रिवर राफ्टिंग का भी लुफ्त उठा सकते हैं. अगर आप भीड़ से बचना चाहते हैं तो आप वीक के बीच में जाने का प्लान बना सकते हैं. गंगा आरती के लिए आप ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट जा सकते हैं और सनराइज देखने के लिए आप कुंजापुरी देवी के मंदिर जा सकते हैं.
धर्मशाला और मैक्लोडगंज
3 / 7अगर आपको ठंडक और पहाड़ों का लुफ्त ही उठाना है तो आप धर्मशाला और मैक्लोडगंज जा सकते हैं. वहां के पहाड़ों का मौसम आपके मन को खुशनुमा कर देगा इसके साथ ही वहां मौजूद कैफे आपके एक ही यात्रा में कई एक्सपीरियंस देंगे. धर्मशाला और मैक्लोडगंज में आप कुछ नए एक्सपीरियंस के लिए दलाई लामा टेंपल, ट्रेक करने के लिए त्रिउंड हिल और पुराने समय में वापस जाने के लिए कांगड़ा फोर्ट जा सकते हैं.
कसोल और तोश
4 / 7अगर आप अपने दोस्तों के साथ पहाड़ों पर जाने का प्लान अक्टूबर में बनाना चाहते हैं तो आप कसोल और तोश जा सकते हैं. अगर आप गांव वाले माहौल और ऑफबीट डेस्टिनेशन को अपनी लिस्ट में एड करना चाहते हैं तो आप कसोल और तोश जा सकते हैं. कसोल में आप गांव वाले एक्सपीरियंस के लिए चलाल गांव, गुरुद्वारा जाने के लिए मणिकरण साहिब जा सकते हैं और तोश में आप तोश वाटरफॉल जाना न भूलें.
जयपुर
5 / 7अगर आप जयपुर जाने का प्लान लंबे समय से बनाना चाह रहे थे तो आप अक्टूबर में जयपुर जाने का प्लान बना सकते हैं. गर्मियों की तुलना में अक्टूबर के सुहावने मौसम के दौरान जयपुर का मौसम भी इतना गर्म नहीं रहता. जयपुर में आप किले, बाजार और पुराना शहर घूम सकते हैं, इसके साथ ही आप वहां का खाना भी ट्राई कर सकते हैं.
गोवा
6 / 7गोवा घूमने के लिए अक्टूबर सबसे सही टाइम होता है, क्योंकि मानसून खत्म होने की वजह से समुद्रों का भी माहौल अच्छा होने लगता है और इस समय लोगों की इतनी भीड़ भी नहीं होती है. गोवा में आप वहां के नॉर्थ और साउथ गोवा के बीच और वाटरफॉल्स का लुफ्त उठा सकते हैं.
वाराणसी
7 / 7अगर आप पहाड़ और समुद्र से ऊब चुके हैं तो आप अक्टूबर में वाराणसी जाने का प्लान बना सकते हैं. वाराणसी के घाट, तंग गलियां, गलियों से आने वाले चटपटे खाने की महक और शाम की गंगा आरती वहां घूमने के अनुभव को और भी खास बना देती है. अक्टूबर के टाइम गर्मी कम हो जाती है इसलिए वाराणसी के घाट पर बिना किसी परेशानी के बैठकर अच्छे नजारे को देखा जा सकता है और अक्टूबर में बहुत से त्योहार जैसे नवरात्रि, दशहरा और दिवाली होने के कारण वहां पर एक अलग ही वाइब देखने को मिलती है जो आपके घूमने के अनुभव को और भी अच्छा बना देगी. (Image: Pexels) यह भी पढ़ें:दोस्तों के साथ हांगकांग घूमने में कितना आएगा खर्च? जानिए फ्लाइट से लेकर होटल तक का पूरा