विदेश घूमने का सपना होगा पूरा, सिर्फ 50,000 रुपये में दोस्तों के साथ आसानी से घूम सकते हैं मलेशिया
दोस्तों के साथ विदेश की ट्रिप प्लान करने में अलग ही मजा आता है, लेकिन बजट कम होने के कारण कई बार ट्रिप का प्लान अधूरा रह जाता है. लेकिन अगर आपके पास 50,000 रुपये हैं, तो आइए आपको बताते हैं कि कैसे आप आसानी से मलेशिया घूम सकते हैं.

मलेशिया दुनिया की उन खूबसूरत देशों में से एक है, जहां घूमने के लिए हर साल बड़ी संख्या में लोग दूर देशों से आते हैं. अपने विज्ञान, ऊंची इमारतों और खूबसूरत बीच के लिए ये देश काफी मशहूर है. अगर आप दोस्तों के साथ विदेश की ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो मलेशिया एक अच्छा विकल्प हो सकता है.
50,000 रुपये में विदेश की ट्रिप क्या हो सकती है
2 / 8अगर आप सोच रहे हैं कि मलेशिया भारत से दूर भी है और काफी अच्छा देश है, ऐसे में 50,000 प्रति व्यक्ति बजट में वहां घूमा जा सकता है? इसका जवाब है, हां! अगर आप सही प्लानिंग से ट्रिप पूरी करते हैं, तो मजा भी आएगा और खर्च भी कम होगा.
पहले ही बुक कर लें फ्लाइट टिकट
3 / 8सस्ते में मलेशिया घूमने के लिए आप कई महीनों पहले ही फ्लाइट टिकट बुक कर लें (आना-जाना दोनों). कई महीनों पहले बुकिंग करने से प्रति व्यक्ति टिकट का खर्च 25,000 से 28,000 के बीच रह सकता है.
होटल बुकिंग भी पहले कर लें
4 / 8मलेशिया घूमने से पहले फ्लाइट टिकट के साथ होटल बुकिंग भी पहले ही कर लें. अक्सर ऐसा भी होता है कि मलेशिया पहुंचने के बाद लोगों को कम कीमत में अच्छा रूम नहीं मिल पाता है. इसलिए अगर पहले ही बुकिंग हो जाए, तो कम खर्च में अच्छा होटल मिल जाता है और ट्रिप अच्छे से पूरी हो सकती है.
खाने-पीने में खर्च
5 / 8जब आप दोस्तों के साथ जा रहे हैं, तो खाने-पीने में सभी कॉन्ट्रिब्यूशन यानी मिलकर पैसे दे सकते हैं. पूरी यात्रा में 10,000 से 12,000 रुपये तक का खर्च खानपान में आ सकता है.
घूमने के लिए करें लोकल ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल
6 / 8घूमने के लिए अगर आप टैक्सी बुक करते हैं, तो आपको थोड़ा महंगा पड़ सकता है. इसलिए बेहतर रहेगा कि आप लोकल ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें. ऐसा करने से आपका अच्छा खासा पैसा बच जाएगा और तय बजट के अंदर ही ट्रिप पूरी हो सकेगी. अनुमान लगाएं, तो ट्रांसपोर्ट में लगभग 4000 से 5000 रुपये तक का खर्च आ सकता है.
साइटसीइंग व टिकट्स
7 / 8मलेशिया में घूमने की कई जगहें हैं, जिनमें सबसे मशहूर पेट्रोनास टावर व्यू पॉइंट, बाटू केव्स, गेंटिंग हाइलैंड्स केबल कार, ताइपिंग, पुलाऊ कपस और कई जगहें हैं, जहां आप दोस्तों के साथ अच्छा वक्त बिता सकते हैं और फन एक्टिविटी कर सकते हैं.
कब बढ़ेगा खर्च
8 / 8अगर आप वहां परिवार के लिए भारी शॉपिंग करते हैं या फिर टैक्सी आदि का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करते हैं या फिर फ्लाइट बुकिंग सही वक्त पर नहीं करते हैं, तब आपको जरूरत से ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ सकता है. कोशिश करें कि ऑफ सीजन ट्रिप प्लान करें और फिर मजे से दोस्तों के साथ अपने बजट में विदेश घूमे. (Image: Pexels) यह भी पढ़ें: सिर्फ 50,000 के बजट में क्या हो सकती है वियतनाम की 5-6 दिन की ट्रिप? जानिए किन-