₹50,000 में क्या लद्दाख घूम सकते हैं? जानिए 5 रातों की ट्रिप कितने खर्च में होगी पूरी
लद्दाख एक खूबसूरत जगह है, जहां जाना हर किसी का सपना होता है. भारत में होने के बावजूद यहां जाना हर किसी के लिए आसान नहीं होता है. कई लोग समझते हैं कि लद्दाख घूमने में भी लाखों खर्च हो सकता है, लेकिन आप 50,000 रुपये में भी अच्छी लद्दाख की ट्रिप कर सकते हैं.

लद्दाख घूमना कई लोगों का सपना होता है, लेकिन बजट देखकर प्लान टल जाता है. हालांकि, सही प्लानिंग और खर्चों को कंट्रोल में रखें तो करीब ₹50,000 प्रति व्यक्ति में लद्दाख की ट्रिप प्लान की जा सकती है.
फ्लाइट की बुकिंग पहले करें
2 / 8लद्दाख ट्रिप का सबसे बड़ा खर्च फ्लाइट हो सकता है दिल्ली से लेह की रिटर्न फ्लाइट करीब ₹12,000 से ₹16,000 तक पड़ सकती है. टिकट 2-3 महीने पहले बुक करें, क्योंकि ऐसा करने से टिकट और सस्ता मिलेगा और ज्यादा विकल्प भी मिल सकेंगे.
होटल और होमस्टे पर बचाएं पैसा
3 / 8लेह, नुब्रा वैली और पैंगोंग में ठहरने के लिए बजट होटल या होमस्टे चुना जा सकता है. 5 रातों के लिए ट्विन शेयरिंग में करीब ₹8,000 से ₹10,000 प्रति व्यक्ति का खर्च आ सकता है. पहले से बुकिंग से बजट संभालना आसान होगा और स्टे मिलना भी आसान होगा.
शेयर टैक्सी से कम होगा खर्च
4 / 8लद्दाख में घूमने का खर्च कम रखने के लिए शेयर टैक्सी एक अच्छा विकल्प हो सकता है या फिर आप पहले ही टैक्सी बुक कर लें. अगर आप दोस्तों के साथ जा रहे हैं, तो एक गाड़ी बुक करना अच्छा होगा, क्योंकि ऐसे में सभी लोग मिलकर पैसा दे सकेंगे और किसी पर बजट का दबाव नहीं पड़ेगा.
परमिट और फीस का बजट
5 / 8कुछ इलाकों की यात्रा के दौरान जरूरी परमिट और पर्यावरण संबंधी शुल्क का खर्च भी जोड़ना होगा. इसके लिए करीब ₹700 से ₹1,000 का खर्च आ सकता है. यात्रा से पहले संबंधित नियम और फीस की जानकारी जरूर जान लें.
खाने-पीने में कितना खर्च हो सकता है?
6 / 8लद्दाख में रोजाना खाने के लिए स्थानीय ढाबे और बजट रेस्टोरेंट चुने जा सकते हैं. सामान्य बजट में 5-6 दिनों के खाने-पीने पर करीब ₹5,000 से ₹7,000 खर्च हो सकते हैं. हालांकि, दोस्तों के साथ खर्च में कमी भी आ सकती है.
5-10 हजार का एक्स्ट्रा बजट रखें
7 / 8ट्रिप के दौरान छोटे-मोटे खर्च अचानक बढ़ सकते हैं, इसलिए करीब ₹5,000 से ₹10,000 अलग से रखना बेहतर रहेगा. इसमें छोटी-मोटी खरीदारी, स्नैक्स या किसी खर्च को शामिल किया जा सकता है.
कुल कितना आएगा खर्च?
8 / 8अनुमान के मुताबिक, फ्लाइट, ठहरने, परमिट, ट्रांसपोर्ट, खाने और अन्य खर्च मिलाकर करीब ₹40,000 से ₹45,000 तक खर्च हो सकता है. यानी ₹50,000 का बजट रखने पर आपके पास भी रुपये बच जाएंगे. हालांकि, अगर आप दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान करेंगे, तो और ज्यादा पैसे बचने की उम्मीद है. (Image: Pexels) यह भी पढ़ें: विदेश घूमने का सपना होगा पूरा, सिर्फ 50,000 रुपये में दोस्तों के साथ आसानी से घूम सकते हैं