इंडोनेशिया घूमने का बना रहे हैं प्लान? 5 रात और 6 दिन की ट्रिप में कितना आएगा कुल खर्च, जानिए फ्लाइट से होटल तक का पूरा बजट
Indonesia Budget Friendly Trip Guide: क्या आप भी दोस्तों के साथ विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन लाखों का बजट न होने के कारण बार-बार प्लान टल रहा है. ऐसे में प्रति व्यक्ति कम बजट में आप इंडोनेशिया की एक शानदार और यादगार ट्रिप कर सकते हैं. आइए जानते हैं 5 रातों और 6 दिन की ट्रिप का पूरा खर्च.

Indonesia Trip: इंडोनेशिया एक खूबसूरत देश हैं, जो समुद्र के बीच बसा हुआ है. इंडोनेशिया अपनी प्राचीन और भव्य ऐतिहासिक इमारतों, अनोखी स्थापत्य कला और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए दुनियाभर में मशहूर है. इतना ही नहीं, दोस्तों के साथ घूमने के लिए भी ये जगह बहुत पसंद की जाती है और दूर देशों से लोग यहां की यात्रा करते हैं. अगर आप भी विदेश की ट्रिप कम बजट में करना चाहते हैं, तो इंडोनेशिया एक अच्छा विकल्प हो सकता है.
फ्लाइट टिकट का खर्च
2 / 9इंडोनेशिया की ट्रिप में सबसे बड़ा खर्च अगर कहीं होगा, तो वह फ्लाइट टिकट में होगा. कम बजट में इंडोनेशिया जाने के लिए बेहतर रहेगा कि आप कुछ महीनों बाद की टिकट पहले ही बुक कर लें. पहले बुकिंग करने से आपको सस्ते दामों में आने-जाने दोनों तरफ की फ्लाइट टिकट लगभग 30,000 से 40,000 रुपये की बीच मिल जाएगी.
भारतीयों के लिए आसान वीजा
3 / 9मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आपको इंडोनेशिया ट्रिप के लिए वीजा अप्लाई करना होगा, जिसमें कुल खर्च लगभग 2,700 रुपये से 3,000 रुपये तक आ सकता है. इतना ही नहीं, भारतीय लोगों के लिए इंडोनेशिया मेंवीजा ऑन अराइवल (Visa on Arrival - VOA) की सुविधा मौजूद है, यानी वीजा पाने में मुश्किल नहीं आएगी.
होटल बुकिंग पहले करें
4 / 9इंडोनेशिया में आप कहां-कहां घूमेंगे इसके हिसाब से पहले ही ऑनलाइन होटल बुकिंग कर लें. ऐसा करने से आपको बहुत सारे होटल, होस्टल आदि सस्ते दामों में मिल सकते हैं. हालांकि, आप अगर इंडोनेशिया पहुंचने के बाद होटल की खोज करते हैं, तो हो सकता है कि आप से ज्यादा चार्ज किया जाए. इस पूरी ट्रिप में 5 रातों की बुकिंग में 7,000 रुपये से 12,000 रुपये तक का खर्च आ सकता है.
घूमने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का करें इस्तेमाल
5 / 9इंडोनेशिया में घूमने के लिए कई जगहें हैं और साथ ही, यहां पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा भी खासी मजबूत है. आप अगर कम बजट में इस ट्रिप का आनंद लेना चाहते हैं, तो पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें. इस पूरी ट्रिप में आपको लगभग 6,000 रुपये से 9,000 रुपये तक खर्च करना पड़ सकता है.
पर्यटन शुल्क भी जरूरी
6 / 9इंडोनेशिया में बाली में प्रवेश के लिए पर्यटन शुल्क देना अनिवार्य है. यह फीस ज्यादा नहीं है, बल्कि इसके लिए सिर्फ 800 रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं.
खाना और पीने का खर्च
7 / 9इंडोनेशिया ट्रिप के दौरान अच्छा खर्च खाने-पीने में भी हो सकता है. आमतौर पर 5 रातों और 6 दिन की यात्रा में 7,000 रुपये से 9,000 रुपये तक का खर्च आ सकता है. हालांकि, दोस्तों के साथ यात्रा करने पर ये खर्च कम हो सकता है.
साइटसीइंग व टिकट्स
8 / 9इंडोनेशिया में घूमने की कई जगहें हैं, जिनमें सबसे मशहूर बाली, जकार्ता, योग्याकार्टा, कोमोडो नेशनल पार्क, गेली द्वीप समूह आदि कई जगहें हैं, जहां आप दोस्तों के साथ अच्छा वक्त बिता सकते हैं और फन एक्टिविटी कर सकते हैं. आपको इनमें से कुछ जगहों में एंट्री के लिए टिकट्स लेनी पड़ सकती है. इस दौरान आपका खर्च इन जगहों पर 5-7 हजार रुपये तक हो सकता है.
कुल अनुमानित खर्च
9 / 9इंडोनेशिया की 5 रातों और 6 दिन की ट्रिप में खर्च दो बातों पर निर्भर करता है, एक की आप अकेला जा रहे हैं या फिर दोस्तों के साथ? अगर आप अकेले ट्रिप प्लान करते हैं ₹55,500 -₹70,000 रुपये तक का खर्च आ सकता है, लेकिन दोस्तों के साथ ये यात्रा और भी कम बजट कम से कम 50,000 में पूरी की जा सकती है; क्योंकि ग्रुप में ट्रिप करने से खर्च कई लोगों में बंट जाते हैं. साथ ही, शॉपिंग, अलग से कोई फन एक्टिविटी करने पर खर्च बढ़ सकते हैं इसलिए एक्सट्रा रुपये लेकर चले. (Image: Pexels) यह भी पढ़ें:कितने रुपये में घूम सकते हैं दोस्तों के साथ सिंगापुर? जानिए 3 रात और 4 दिन की ट्रिप में