पर्यटन ही है इन देशों की कमाई का बड़ा जरिया! जानिए किन देशों की अर्थव्यवस्था निर्भर है टूरिज्म पर
क्या आप जानते हैं दुनिया में कई ऐसे देश हैं, जिनकी अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा या फिर पूरी अर्थव्यवस्था पर्यटन पर निर्भर है. हम आपको इस स्टोरी में कुछ ऐसे ही देशों के बारे में बताएंगे, जो पर्यटन पर निर्भर है.

दुनियाभर में हर साल 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है, जो कि एक महत्वपूर्ण दिनों में से एक है. आपको शायद जानकारी न हो, लेकिन दुनिया में कुछ देश ऐसे हैं, जिनकी अर्थव्यवस्था आपके वहां घूमने पर निर्भर है. आइए जानते हैं ऐसे देशों के बारे में.
क्यों मनाया जाता है विश्व पर्यटन दिवस?
2 / 8विश्व पर्यटन दिवस हर साल 27 सितंबर को हर साल मनाया जाता है. इसका उद्देश्य पर्यटन के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करना है. यह दिन विभिन्न देशों के बीच पर्यटन के जरिए सांस्कृतिक समझ, रोजगार और विकास को बढ़ावा देने का संदेश देता है.
कई देशों की अर्थव्यवस्था टिकी हुई है
3 / 8आप शायद जानते नहीं होंगे, जैसे कई देशों की अर्थव्यवस्था तेल, कृषि पर टिकी हुई है, वहीं कुछ देश ऐसे भी हैं; जिनकी अर्थव्यवस्था पर्यटन में पर टिकी हुई है. हम आपको इस स्टोरी में उन्हीं देशों में से कुछ के बारे में बताएंगे.
मालदीव
4 / 8मालदीव की अर्थव्यवस्था में पर्यटन की बेहद अहम भूमिका है. यहां खूबसूरत समुद्र तट, लग्जरी रिसॉर्ट और वाटर स्पोर्ट्स दुनियाभर के पर्यटकों को आकर्षित करते हैं. इस देश में पर्यटन से रोजगार, विदेशी मुद्रा और सरकारी राजस्व को महत्वपूर्ण सहारा मिलता है.
सेशेल्स
5 / 8सेशेल्स की अर्थव्यवस्था पर्यटन पर काफी निर्भर है. हिंद महासागर में मौजूद यह देश अपने समुद्र तटों, प्राकृतिक सुंदरता और लग्जरी पर्यटन के लिए मशहूर है. होटल, रेस्तरां, परिवहन और अन्य सेवाओं में पर्यटन बड़ी संख्या में रोजगार पैदा करता है.
बहामास
6 / 8बहामास में पर्यटन अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार माना जाता है. कैरेबियन सागर के द्वीपों की प्राकृतिक सुंदरता, क्रूज पर्यटन और समुद्री में फन एक्टिविटी के कारण यहां बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक आते हैं. इससे होटल आदि कई क्षेत्रों में विकास पैदा होता है.
मॉरीशस
7 / 8मॉरीशस की अर्थव्यवस्था में पर्यटन का बड़ा योगदान है. यहां समुद्र तट, रिसॉर्ट, प्राकृतिक दृश्य और अलग-अलग सांस्कृतिक पर्यटकों को आकर्षित करती है. पर्यटन से होटल, रेस्तरां, परिवहन और अन्य सेवा क्षेत्रों को आर्थिक लाभ मिलता है.
सेंट लूसिया
8 / 8सेंट लूसिया की अर्थव्यवस्था में पर्यटन की बड़ी भूमिका है. कैरेबियन देश के समुद्र तट, हरे-भरे पहाड़, पिटॉन्स और क्रूज पर्यटन आकर्षण के प्रमुख केंद्र हैं. यहां बड़ी संख्या में लोग आते हैं, जिससे होटल, रेस्तरां आदि क्षेत्रों में रोजगार बढ़ता है. (Image: Pexels) यह भी पढ़ें: अक्टूबर में घूमने का बना रहे प्लान? मौसम, खर्च और भीड़ के हिसाब से चुनें ये 6 शानदार जगहें