आगरा की ऐतिहासिक राम बारात में कैसे पहुंचें? जानिए कब निकलेगी ये है शाही यात्रा

अगर आप अक्टूबर में परिवार के साथ दिल्ली के आसपास किसी बड़े आयोजन, महोत्सव या मेले जैसा अनुभव लेना चाहते हैं, तो आपके लिए आगरा में होने जा रही राम बारात एक अच्छा विकल्प हो सकता है. यह कोई आम बारात नहीं है, बल्कि इसका दृश्य इतना सुंदर होता है कि देखने वाले हैरान रह जाते हैं.

Agra Ram Baraat 2026 Date
1 / 8
आगरा में राम बारात कैसे देख सकते हैं? (Image: SCREENGRAB)

आगरा की ऐतिहासिक श्रीरामलीला का महोत्सव शुरू हो चुका है और शहर में लगातार धार्मिक आयोजन हो रहे हैं. अगर आप इस भव्य आयोजन को देखने आगरा जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यहां जानिए कार्यक्रम, पहुंचने का तरीका.  

विज्ञापन

2 / 8

आगरा की ऐतिहासिक श्रीरामलीला का महोत्सव शुरू हो चुका है और शहर में लगातार धार्मिक आयोजन हो रहे हैं. अगर आप इस भव्य आयोजन को देखने आगरा जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यहां जानिए कार्यक्रम, पहुंचने का तरीका.

विज्ञापन

रामलीला मैदान में देख सकेंगे मंचीय लीलाएं

रामलीला मैदान में देख सकेंगे मंचीय लीलाएं3 / 8

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 30 सितंबर से रामलीला मैदान में मंचीय लीलाओं का शुभारंभ होगा. इसके बाद श्रीराम जन्मोत्सव, सीता जन्मोत्सव, ताड़का वध और पुष्प वाटिका जैसे कई आयोजन किए जाएंगे. वहीं, 4 अक्टूबर को धनुष यज्ञ और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का आयोजन होगा, जिसे आप देख सकते हैं.

राम बारात से पहले जनकपुरी में भी खास आयोजन

राम बारात से पहले जनकपुरी में भी खास आयोजन4 / 8

5 अक्टूबर को जनकपुरी से निमंत्रण लीला आयोजित होगी, जो ऐतिहासिक राम बारात से पहले होने वाला प्रमुख आयोजन है. अगर आप बाहर से आगरा आ रहे हैं तो 5 अक्टूबर से यात्रा शुरू करके इन आयोजनों के साथ अगले दिन की भव्य राम बारात देख सकते हैं.

विज्ञापन

6 अक्टूबर को निकलेगी शाही राम बारात

6 अक्टूबर को निकलेगी शाही राम बारात5 / 8

6 अक्टूबर इस पूरे आयोजन का प्रमुख दिन है, क्योंकि इसी दिन आगरा की ऐतिहासिक श्रीराम बारात निकाली जाएगी. इस यात्रा में 200 से ज्यादा झांकियां, अखाड़े और बैंड शामिल होंगे. झांकियों में धार्मिक प्रसंगों के साथ सामाजिक संदेश भी देखने को मिलेंगे. इन झांकियों को देख आप इस हर साल आगरा आने का मन बना लेंगे.

बारात देखने के लिए कहां पहुंचें?

बारात देखने के लिए कहां पहुंचें?6 / 8

राम बारात देखने के लिए सबसे जरूरी है कि आप पहले से शोभायात्रा के निर्धारित मार्ग की जानकारी हासिल कर लें. भीड़ ज्यादा होने के कारण यात्रा जहां से शुरू हो रही या फिर उसके रूप पर समय से पहले पहुंचना बेहतर रहेगा. परिवार के साथ आने वाले लोग भीड़ को ध्यान में रखकर स्थान चुनें, वरना आपको परेशानी हो सकती है.

विज्ञापन

आगरा कैसे पहुंच सकते हैं?

आगरा कैसे पहुंच सकते हैं?7 / 8

आगरा देश के कई प्रमुख शहरों से रेल और सड़क मार्ग से जुड़ा है. बाहर से आने वाले लोग ट्रेन, बस या निजी वाहन से शहर पहुंच सकते हैं. राम बारात के दिन यात्रा करने से पहले स्थानीय यातायात व्यवस्था और पार्किंग की जानकारी लेना बेहतर रहेगा, वरना आपको परेशानी झेलनी पड़ सकती है.

इन बातों का रखें ध्यान

इन बातों का रखें ध्यान8 / 8

अगर आप 6 अक्टूबर को राम बारात देखने जा रहे हैं तो यात्रा की योजना पहले बना लें. भीड़ को देखते हुए आरामदायक कपड़े और जरूरी सामान साथ रखें. शोभायात्रा के दौरान प्रशासन की ओर से जारी यातायात और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें और अपने परिवार को साथ रखें. (Image: Pexels) यह भी पढ़ें: Mussoorie Trip Best Places To Visit: 2 दिन की मसूरी ट्रिप में घूम आएं ये 5 खूबसूरत जगहें, पहाड़ों की ट्रिप बन जाएगी यादगार

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन