Mussoorie Trip Best Places To Visit: 2 दिन की मसूरी ट्रिप में घूम आएं ये 5 खूबसूरत जगहें, पहाड़ों की ट्रिप बन जाएगी यादगार
दोस्तों व परिवार के साथ जब-जब पहाड़ घूमने का प्लान बनता है, तब सबसे पहले दिमाग में मसूरी का नाम आता है. यह शहर अपनी खूबसूरत वादियों के लिए मशहूर है. यही कारण है न सिर्फ भारत बल्कि दुनियाभर के पर्यटक यहां घूमने आते हैं.

दोस्तों व परिवार के साथ मसूरी का प्लान तो बना जाता है, लेकिन वहां क्या-क्या घूम सकते हैं; इसके बारे में अक्सर लोगों को जानकारी नहीं होती है. कई बार लोग सिर्फ कार में बैठे-बैठे नजारे देखते हैं और समझते हैं कि मसूरी में बस इतना ही देखने व घूमने लायक है. हम आपको इस स्टोरी में 5 ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां मसूरी की ट्रिप में जाना ही चाहिए.
2 / 9दोस्तों व परिवार के साथ मसूरी का प्लान तो बना जाता है, लेकिन वहां क्या-क्या घूम सकते हैं; इसके बारे में अक्सर लोगों को जानकारी नहीं होती है. कई बार लोग सिर्फ कार में बैठे-बैठे नजारे देखते हैं और समझते हैं कि मसूरी में बस इतना ही देखने व घूमने लायक है. हम आपको इस स्टोरी में 5 ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां मसूरी की ट्रिप में जाना ही चाहिए.
कम बजट में यादगार ट्रिप
3 / 9अगर आप दिल्ली या आसपास के इलाकों में रहते हैं और बजट के अंदर पहाड़ की सैर करना चाहते हैं, तो मसूरी की ट्रिप एक अच्छा विकल्प हो सकती है. यहां जाना-आना और रहना बाकी टूरिस्ट प्लेस के मुकाबले सस्ता है.
कहां घूमें सबसे बड़ी परेशान
4 / 9कई लोग मसूरी जाते हैं, लेकिन कार की खिड़की से ही नजारे देखते रहते हैं और समझते हैं मसूरी में घूमने लायक बन इतना ही है. लेकिन ऐसा नहीं है, पहाड़ों की वादियों में बसे इस शहर में आप कहीं शानदार जगह घूम सकते हैं और अपनी छोटी ट्रिप को यादगार बना सकते हैं.
लाल टिब्बा (Lal Tibba)
5 / 9मसूरी के सबसे खूबसूरत व्यू पॉइंट्स में से एक लाल टिब्बा है. यहां जाना आपकी ट्रिप को जिंदगीभर के लिए यादगार बना देगा. यहां से आप आसपास के पहाड़ियों और घाटियों के शानदार नजारों का आनंद ले सकते हैं और बेहतरीन फोटो भी क्लिक कर सकते हैं.
जॉर्ज एवरेस्ट (George Everest)
6 / 9अगर आप एक और बढ़िया व्यू पॉइंट का आनंद लेना चाहते हैं, तो आप जॉर्ज एवरेस्ट हाउस का रुख कर सकते हैं. यहां से आप दून घाटी और हिमालयी पहाड़ियों के खूबसूरत नजारे देख सकते हैं. सनसेट यह जगह जन्नत सी दिखाई देती है.
माल रोड (Mall Road)
7 / 9मसूरी की ट्रिप मॉल रोड पर टहले बिना अधूरी मानी जाती है. आपको यहां कई शानदार कैफे, दुकानें मिल जाएंगे और यहां से भी व्यू काफी अच्छा दिखाई देता है. यहां आप घर के लिए शॉपिंग कर सकते हैं और साथ ही दोस्तों व परिवार के साथ फोटो भी खिंचवा सकते हैं.
लाइब्रेरी रोड (Library Road)
8 / 9मसूरी की ट्रिप में आप लाइब्रेरी रोड भी जा सकते हैं. यहां सड़क के आसपास बनी पुरानी इमारतें, दुकानें और बाजार काफी खूबसूरत दिखाई देता है.
लैंडोर (Landour)
9 / 9मसरी से 4-5 किलोमीटर दूर स्थित लैंडोर जाना एक अच्छा फैसला हो सकता है. यह जगह शांत वादियों, पुराने ब्रिटिश दौर के घरों और नजारो के लिए मशहूर है. मसूरी की भीड़ से निकलकर आप यहां पहाड़ों में मिलने वाले सुकून का एहसास कर सकते हैं. (Images: Pexels) यह भी पढ़ें: पर्यटन ही है इन देशों की कमाई का बड़ा जरिया! जानिए किन देशों की अर्थव्यवस्था निर्भर है टूरिज्म पर