कितने रुपये में घूम सकते हैं दोस्तों के साथ सिंगापुर? जानिए 3 रात और 4 दिन की ट्रिप में कितना होगा खर्च
विदेश घूमना हर किसी का सपना होता है और दोस्तों के साथ इस ट्रिप की प्लानिंग में सिंगापुर का नाम आता ही आता है. आइए जानते हैं 3रात और 4 दिन सिंगापुर घूमने में कितना खर्च हो सकता है?

विदेश घूमने के लोकप्रिय देशें में सिंगापुर का नाम भी आता है. अक्सर लोगों का मानना होता है कि, अगर आप पहली बात विदेश घूम रहे हैं, तो सिंगापुर सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है. आइए जानते हैं दोस्तों के साथ 3 रात और 4 दिन के लिए यहां घूमने जाएंगे, तो कितना खर्च आ सकता है?
फ्लाइट टिकट में होगा ज्यादा खर्च
2 / 8सिंगापुर घूमने के लिए महीनों पहले फ्लाइट टिकट बुक करना एक अच्छा स्टेप हो सकता है, क्योंकि ऐसा करने से आपको कम कीमत में आने-जाने की फ्लाइट टिकट मिल जाएगी. अगर आप 3-4 महीने बाद की टिकट अभी बुक करते हैं, तो 25-28 हजार में आपको टिकट मिल जाएगी.
वीजा में खर्च
3 / 8सिंगापुर घूमने के लिए सिर्फ भारतीय पासपोर्ट और फ्लाइट टिकट काफी नहीं होगा. आपको इस देश में प्रवेश करने के लिए वीजा अप्लाई करना पड़ेगा. वीजा के लिए 2,500 से 3,000 रुपये तक का खर्च हो सकता है.
रहने के लिए पहले कर लें बुकिंग
4 / 8सिंगापुर घूमने के लिए पहले से होटल में बुकिंग जरूरी है. अगर आप वहां पहुंचने के बाद होटल बुक करेंगे, तो हो सकता है कि आपको थोड़ा महंगा मिले. बेहतर रहेगा कि आप पहले से ही बुकिंग कर लें. 3 रातों के लिए आपको 10-15 हजार तक खर्च करना पड़ सकता है. हालांकि, अगर आप दोस्तों के साथ हैं, तो प्रति व्यक्ति खर्च कम हो सकता है.
घूमने के लिए टैक्सी का न करें इस्तेमाल
5 / 8सिंगापुर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा काफी मजबूत है और हर जगह के लिए परिवहन सेवा मौजूद है. पब्लिक ट्रांसपोर्ट की मदद से आप 2000 से 3000 रुपये घूम सकते हैं. हालांकि, अगर आप टैक्सी बुक करते हैं, तो खर्चा ज्यादा बैठ सकता है.
खाने-पीने का खर्च
6 / 8सिंगापुर पहुंचने के बाद आपको वहां कई भारतीय रेस्टोरेंट मिल जाएंगे और साथ ही, कई स्ट्रीट फूड्स ऑप्शन भी आसानी से उपलब्ध होंगे. अपनी ट्रिप के दौरान आप कम कीमत में पेट भर खाना खा सकते हैं, जिसमें लगभग 7 से 9 हजार रुपये तक का खर्च आ सकता है.
साइटसीइंग व टिकट्स
7 / 8सिंगापुर में घूमने की कई जगहें हैं, जिनमें सबसे मशहूर बोटैनिक गार्डन, यूनिवर्सल स्टूडियोज सिंगापुर, सिंगापुर फ्लायर, चाइनाटाउन और कई जगहें हैं, जहां आप दोस्तों के साथ अच्छा वक्त बिता सकते हैं और फन एक्टिविटी कर सकते हैं. आपको इनमें से कुछ जगहों में एंट्री के लिए टिकट्स लेनी पड़ सकती है. इस दौरान आपका खर्च इन जगहों पर 5-7 हजार रुपये तक हो सकता है.
सिम कार्ड और अन्य खर्च
8 / 8यहां सुविधाजनक रहने और परिवार से बात करने के लिए सिम कार्ड खरीदना भी जरूरी है. इसमें आपका 1500 से 2 हजार रुपये खर्च हो सकता है. इसके अलावा ट्रिप में एक्सट्रा पैसे रखना भी जरूरी है, आप अपने साथ 5-10 हजार तक रख सकते हैं. कुल मिलाकर आपकी सिंगापुर ट्रिप में दोस्तों के साथ प्रति व्यक्ति खर्च 50,000 रुपये आ सकता है. हालांकि, अगर आप अकेले जाते हैं, तो 70-80 हजार में आपकी 3 रात और 4 दिन की ट्रिप हो सकती है. बेहतर रहेगा कि आप पहले प्लानिंग करें फिर ट्रिप पर जाएं. (Image: Pexels) यह भी पढ़ें: ₹50,000 में क्या लद्दाख घूम सकते हैं? जानिए 5 रातों की ट्रिप कितने खर्च में होगी पूरी