दोस्तों के साथ हांगकांग घूमने में कितना आएगा खर्च? जानिए फ्लाइट से लेकर होटल तक का पूरा बजट

Hong Kong Budget Trip: क्या आप भी दोस्तों के साथ विदेश ट्रिप पर जाना चाहते हैं, तो हांगकांग एक अच्छा विकल्प हो सकता है. चीन का ये शहर काफी विकसित है और भविष्य की झलक दिखाता है. आइए जानते हैं यहां घूमने के लिए कितना बजट चाहिए होगा.

Hong Kong Budget Trip From India
1 / 8
हांगकांग घूमने में कितना खर्च आएगा? (Image: AI)

Advertisment

फ्लाइट टिकट पहले करें बुक

फ्लाइट टिकट पहले करें बुक2 / 8

चीन के इस शानदार और मशहूर शहर को घूमने के लिए एक बड़ा खर्चा फ्लाइट बुकिंग पर होगा. अगर आप इसी महीने या अगले महीने की टिकट बुक करते हैं, तो आपको थोड़ा महंगे टिकट मिलेगा. बेहतर रहेगा कि कम बजट में यहां जाने के लिए कुछ महीनों बाद की टिकट बुक करें. आपको 28 हजार से 35 हजार के बीच आने-जाने की टिकट मिल जाएगी.

विज्ञापन

वीजा का क्या है हिसाब

वीजा का क्या है हिसाब3 / 8

अगर आप दोस्तों के साथ 5-6 दिन के लिए जा रहे हैं, तो आपको ये जानकर खुशी होगी कि भारतीय नागरिकों के लिए इस शहर में 14 दिनों तक बिना वीजा (Pre-Arrival Registration - PAR) के प्रवेश की सुविधा है. इसे यात्रा से पहले ऑनलाइन मुफ्त में भरा जाता है.

रहने के लिए होटल या हॉस्टल चुने

रहने के लिए होटल या हॉस्टल चुने4 / 8

हांगकांग पहुंचने के बाद एक बड़ा खर्च आपका रहने में लग सकता है. इसलिए बेहतर रहेगा कि आप पहले से ही Mong Kok या Tsim Sha Tsui (TST) एरिया में होस्टल या बजट होटल बुक कर लें. दोस्तों के साथ एक 4-बैड वाला कमरा या एयरबीएनबी (Airbnb) ले सकते हैं. प्रति रात 2500 से 4000 रुपये तक में आपका कमरा मिल जाएगा, दोस्तों के साथ रहने पर प्रति व्यक्ति किराया कम हो जाएगा. प्रति व्यक्ति 5 दिनों की ट्रिप में 10,000-12000 रुपये तक का खर्च आ सकता है.

विज्ञापन

खाने-पीने का खर्च

खाने-पीने का खर्च5 / 8

आपकी 5 दिन की यात्रा में आप यहां बहुत स्वादिष्ट डिश खा सकते हैं. हालांकि, अगर आप सिर्फ वेज खाते हैं, तो आपको थोड़ी दिक्कत हो सकती है. लेकिन आपको वेज ऑप्शन भी मिल जाएंगे. आपकी पूरी यात्रा में खाने-पीने में लगभग 10,000 से 15,000 रुपये तक खर्च आ सकता है.

लोकल ट्रांसपोर्ट का करें इस्तेमाल

लोकल ट्रांसपोर्ट का करें इस्तेमाल6 / 8

हांगकांग में लोकल ट्रांसपोर्ट की सुविधा काफी अच्छी और मजबूत है. आप चाहे तो एयरपोर्ट पर उतरते ही Octopus Card खरीद सकते हैं. यह एक रिचार्ज कार्ड है जिससे MTR (मेट्रो), बस, ट्राम और फेरी (Star Ferry) में आसानी से भुगतान होता है. हांगकांग का मेट्रो नेटवर्क दुनिया के सबसे बेहतरीन लोकल ट्रांसपोर्ट में से एक है. आपकी पूरी यात्रा में 5-8 हजार रुपये तक का खर्च आ सकता है.

विज्ञापन

साइटसीइंग और एंट्री टिकट

साइटसीइंग और एंट्री टिकट7 / 8

चीन के हांगकांग में घूमने के लिए कई अच्छी जगहें हैं, जहां आप अपने दोस्तों के साथ कई फन एक्टिविटी कर सकते हैं. हालांकि, ये खर्च आपकी पसंद पर निर्भर करती है कि आप क्या-क्या करना चाहते हैं. विक्टोरिया पीक, डिज्नीलैंड, ओशियन पार्क, बिग बुद्ध, सिम्फनी ऑफ लाइट्स आदि का आनंद लेने में आपका प्रति व्यक्ति कुल खर्च लगभग 10,000 से 20,000 रुपये तक हो सकता है.

कुल कितना बजट लेकर चले?

कुल कितना बजट लेकर चले?8 / 8

खर्च ज्यादा होगा या कम ये इस बात पर सीधा निर्भर करता है कि आप कितने के ग्रुप में जा रहे हैं, क्योंकि इससे खर्च बंट सकता है. हालांकि, फ्लाइट से लेकर होटल आदि सभी का हिसाब जोड़ा जाए और एक्स्ट्रा और रखा जाए, तो आपको इस ट्रिप के लिए कम से कम 70,000 से 80,000 रुपये तक का बजट रखना ही होगा. (Image: Pexels) यह भी पढ़े: इंडोनेशिया घूमने का बना रहे हैं प्लान? 5 रात और 6 दिन की ट्रिप में कितना आएगा कुल खर्च, जानि

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन