IND vs PAK: नामीबिया मैच तय करेगा इन 4 भारतीय खिलाड़ियों की किस्मत, फ्लॉप हुए तो पाकिस्तान के खिलाफ होंगे बाहर!

Indian Players Need Perform Namibia Match: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मैच में USA को 29 रन से हरा दिया. अब उनका दूसरा मैच 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ होने वाला है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में इस मैच का आयोजन होगा. भारतीय टीम इसे पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले के पहले तैयारी के रूप में देख रही होगी. कुछ खिलाड़ियों पर इस मैच में अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव होगा, वरना वो टीम से बाहर हो सकते हैं.

Arshdeep Ishan
1 / 6

विज्ञापन

2 / 6

ईशान किशन ने USA के खिलाफ पहले मैच में 20 रन बनाए. वो बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हो गए. संजू सैमसन टीम के फर्स्ट चॉइस ओपनर थे लेकिन किशन को अपने ताबड़तोड़ प्रदर्शन के कारण टी20 वर्ल्ड कप में पहले खेलने का चांस मिला. हालांकि, अगले मैच में अगर किशन फेल हुए, तो संजू को मौका मिल सकता है.

विज्ञापन

3 / 6

USA के खिलाफ शिवम दुबे का प्रदर्शन निराशाजनक साबित हुआ. वो पहली गेंद पर ही अपना विकेट गंवा बैठे. बता दें कि वॉशिंगटन सुंदर फिट हो गए हैं. ऐसे में अगर दुबे लगातार दूसरे मैच में भी निराश करते हैं, तो सुंदर की टीम में एंट्री हो सकती है. वो अतिरिक्त स्पिन गेंदबाजी का विकल्प देते हैं.

4 / 6

शिवम दुबे की तरह ही रिंकू सिंह की जगह पर भी खतरा है. रिंकू भले ही बढ़िया फिनिशर हैं लेकिन बड़े मैच में परफॉर्म करना जरुरी है. नामीबिया के खिलाफ वो फेल हुए, तो उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलने का चांस मिल सकता है.

विज्ञापन

5 / 6

अर्शदीप सिंह भारतीय टीम के सबसे अहम गेंदबाजों में से एक हैं. जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में मोहम्मद सिराज USA के खिलाफ खेले. उन्होंने 3 विकेट झटके. दूसरे मैच में सिराज की जगह बुमराह वापस टीम में आ सकते हैं. अगर नामीबिया के खिलाफ मैच में अर्शदीप फ्लॉप हुए, तो इन फॉर्म सिराज को टीम में जगह मिल सकती है.

6 / 6

नामीबिया के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में सिर्फ एक बदलाव हो सकता है. जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हो सकती है. भारत की संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन