WWE Raw रिजल्ट्स: Brock Lesnar के दुश्मन की वापसी, Roman Reigns की हुई घनघोर बेइज्जती
इस हफ्ते WWE Raw के एपिसोड का सफल समापन हो गया है. WWE ने इस हफ्ते स्टोरीलाइन्स को शानदार अंदाज में आगे बढ़ाया. टॉप स्टार्स ने अपने एक्शन से खूब मनोरंजन किया. रोमन रेंस इस हफ्ते नज़र नहीं आए. आइए आपको बताते हैं कि रेड ब्रांड में क्या-क्या हुआ.

WWE Raw: WWE के वीकली एपिसोड अब काफी शानदार हो रहे हैं. 10 अक्टूबर को मनी इन द बैंक प्रीमियम लाइव इवेंट होगा. इसे लेकर बिल्डअप शुरू हो गया है. मेंस और वुमेंस लैडर मैच को लेकर भी फैंस काफी उत्सुक हैं. इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में काफी बवाल देखने को मिला. कहानियों को बेहतरीन अंदाज में आगे बढ़ाया गया. शो की शुरुआत पेंटा ने की. पिछले हफ्ते उन्हें रोमन रेंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. मेन इवेंट भी जबरदस्त रहा. वुमेंस डिवीजन ने भी इस बार खूब वाहवाही लूटी. आइए आपको बताते हैं कि शो में इस बार क्या-क्या हुआ.
पेंटा का सैगमेंट
2 / 8शो की शुरुआत पेंटा ने की. पेंटा ने कहा कि उनका काम अभी खत्म नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि वो फिर से वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए जाएंगे. डॉमिनिक मिस्टीरियो और जेडी मैकडॉना ने सैगमेंट में दखलअंदाजी की. दोनों ने पेंटा की बेइज्जती की. पेंटा ने भी रे मिस्टीरियो का नाम लेकर डॉमिनिक का मजाक उड़ाया. इनके बीच ब्रॉल हुआ. अंत में जजमेंट डे के ऊपर पेंटा भारी पड़े. (Photo: WWE.com)
वुमेंस मनी इन द बैंक क्वालिफाईंग मैच
3 / 8इयो स्काई, रॉक्सन परेज और ला कैटालिना के बीच वुमेंस मनी इन द बैंक क्वालिफाईंग मैच हुआ. तीन रेसलर्स बहुत ही बेस्ट मैच फैंस को दिया. फैंस ने तीनों के लिए खूब तालियां बजाईं. कैटालिना ने रेड ब्रांड में अपना डेब्यू किया था. ऐसा लगा था कि इस मैच में स्काई की जीत होगी लेकिन ये नहीं हो पाया. रॉक्सन ने मैच के अंत में काफी अच्छा काम किया और जीत हासिल की. अब वो वुमेंस लैडर मैच में नज़र आएंगी. (Photo: WWE.com)
एलए नाइट का सैगमेंट
4 / 8एलए नाइट ने रोमन रेंस को लेकर अपना बयान दिया. नाइट ने खुद को चैंपियन बताया. उन्होंने कहा कि मनी इन द बैंक में सभी उन्हें एक्नॉलेज करेंगे. नाइट ने रेंस की बेइज्जती भी की. उन्हें दर्शकों का समर्थन भी मिला. नाइट ने साफ कर दिया कि वो अकेले ही रोमन के लिए काफी और उन्हें किसी की कोई जरूरत नहीं है. उन्होंने रोमन को हराने का दावा कर दिया है. (Photo: WWE.com)
जे'वॉन एवंस का मैच
5 / 8जे'वॉन एवंस का मुकाबला ब्रॉन ब्रेकर के साथ हुआ. दोनों ने तगड़ा एक्शन दिखाया. इस मैच में द विज़न के अन्य सदस्यों ब्रॉन्सन रीड, लोगन पॉल और ऑस्टिन थ्योरी ने भी दखलअंदाजी की. एवंस ने इन सभी का मजबूती के साथ सामना किया. अंत में एवंस जीतने वाले थे लेकिन थ्योरी ने उनका पांव खींंच दिया. रेफरी ने मैच रद्द कर दिया. इसके बाद विज़न के सदस्यों ने एवंस पर हमला किया. ब्रॉक लैसनर के दुश्मन ओबा फेमी ने वापसी कर सभी को बुरी तरह धराशाई कर दिया. (Photo: WWE.com)
जजमेंट डे का सैगमेंट
6 / 8जजमेंट डे के सभी सदस्यों ने रिंग में कदम रखा. जेडी मैकडॉना, लिव मॉर्गन ने हुंकार भरी. मॉर्गन ने कहा कि वो अभी भी ग्रेटेस्ट हैं. उनके सैगमेंट में बैकी लिंच भी आईं. लिंच ने मॉर्गन को धमकी दी. वुमेंस वर्ल्ड चैंपियन स्टेफनी वकेर ने भी एंट्री की. तीनों ने एक-दूसरे के ऊपर आरोप लगाए. अब ऐसा लगता है कि तीनों के बीच जल्द ही ट्रिपल थ्रेट मैच देखने को मिलेगा. (Photo: WWE.com)
बेली का मैच
7 / 8बेली और लायरा वैल्किरिया के बीच रीमैच देखने को मिला. दोनों ने फैंस को बढ़िया मैच दिया. बेली काफी गुस्से में लगी. ऐसा लगा था कि मुकाबले में बेली की जीत होगी लेकिन ये नहीं हो पाया. लायरा ने अंत में चालाकी से शानदार अंदाज में जीत हासिल की. बेली की एक बार फिर खराब बुकिंग देखने को मिली. अब उन्हें एक खास स्टोरीलाइन की जरूरत है. (Photo: WWE.com)
मेंस मनी इन द बैंक क्वालिफाईंग मैच
8 / 8सोलो सिकोआ, डॉमिनिक मिस्टीरियो और ड्रेगन ली के बीच मेंस मनी इन द बैंक क्वालिफाईंग मैच हुआ. सिकोआ के ऊपर मैच से पहले बैकस्टेज रॉयस कीज और उनके साथियों ने हमला किया. वो मैच नहीं लड़ पाए. सिकोआ की जगह मैच में पेंटा ने हिस्सा लिया. पेंटा को अंत में सफलता भी मिली. उन्होंने ली और मिस्टीरियो को हराकर मैच जीता. अब वो मेंस लैडर मैच में नज़र आएंगे. (Photo: WWE.com)



















