IND vs WI: भारत ने पहले T20 में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, श्रेयस अय्यर ने लगाया शानदार शतक

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 मैच लखनऊ के स्टेडियम में खेला गया. टीम इंडिया ने मुकाबले में जबरदस्त प्रदर्शन किया और जीत हासिल की. भारतीय टीम अब पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है.

IND VS WI

टीम इंडिया ने जीता पहला टी20 मैच (Image: Instagram/indiancricketteam)

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 मैच लखनऊ में खेला गया. श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. विंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.1 ओवर में 171 रन बनाए. जवाब में भारत ने 14.4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाकर मैच जीत लिया. कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपने करियर का पहला शतक लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई. भारत ने विंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में 8 विकेट से एकतरफा जीत हासिल की. गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने अपने जबरदस्त प्रदर्शन से सभी का दिल जीता.

विज्ञापन

वेस्टइंडीज की पारी लड़खड़ाई

वेस्टइंडीज की बल्लेबाजों ने काफी तेज शुरुआत की. साई होप ने मयंक यादव के पहले ही ओवर में चार चौके मार दिए. इसके बाद श्रेयस अय्यर ने अक्षर पटेल को गेंद सौंप दी. टीम इंडिया को पहली सफलता अर्शदीप सिंह ने दिलाई. उन्होंने कामिल पूरन को 12 के स्कोर पर बोल्ड किया. 6वें ओवर में विंडीज को दो बड़े झटके लगे. शिमरॉन हेटमायर 5 के स्कोर पर रन आउट हुए. वहीं अक्षर ने रोवमैन पॉवेल को खाता खोले बिना ही पवेलियन की राह दिखा दी. इसके बाद इसके बाद रदरफोर्ड ने वेस्टइंडीज की पारी को संभाला.

विज्ञापन

रदरफोर्ड ने कुलदीप यादव के खिलाफ कुछ बड़े शॉट्स लगाए. होप ने भी अर्धशतक पूरा किया. विंडीज की तरफ से कप्तान होप ने 37 गेंद में 52 और रदरफोर्ड ने 34 गेंद में 56 रन की शानदार पारी खेली. अंत में अक्षर ने अकील हुसैन (15) को किशन के हाथों लॉन्ग ऑन पर कैच कराकर विंडीज की पारी समेट दी. एक वक्त लग रहा था कि वेस्टइंडीज 200 से ऊपर का स्कोर बनाएगी लेकिन भारतीय स्पिनर्स ने कमाल कर दिया. भारत की तरफ से नमन धीर ने चार ओवर में 31 रन देकर तीन विकेट लिए. उनका डेब्यू मैच शानदार रहा. वहीं कुलदीप यादव और अक्षर ने दो-दो विकेट चटकाए.

विज्ञापन

टीम इंडिया की जबरदस्त बल्लेबाजी

172 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही टीम इंडिया की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही. 29 के स्कोर पर अभिषेक शर्मा के रूप में भारत को पहला झटका लगा. उन्होंने 21 रन बनाए. इसके बाद तुरंत ही संजू सैमसन भी पवेलियन लौट गए. उन्होंने 11 रन बनाए. वहां से ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर ने मोर्चा संभाला और टीम को जीत दिलाई. अय्यर ने 43 गेंदों पर नाबाद 102 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपने करियर का पहला शतक लगाया. अपनी पारी में उन्होंने 10 चौके और 6 सिक्स लगाए. वहीं उनका साथ किशन ने दिया. उन्होंने 37 रन बनाए. इन दोनों के बीच 137 रनों की जबरदस्त पार्टनरशिप हुई.

ये भी पढ़ें: भारतीय वुमेंस क्रिकेट टीम की नई कप्तान बनीं स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर की ली जगह

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ