दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड से पंजाब-हरियाणा तक महसूस हुए झटके

दिल्ली-एनसीआर और उत्तराखंड में मंगलवार रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई. भूकंप का मुख्य केंद्र उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में ‘खाडून लागा गवाली’ से करीब 22 किलोमीटर दूर जमीन के नीचे दर्ज किया गया.

Earthquake Tremors Shake Delhi-NCR

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में मंगलवार रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. Credit: AI

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के एनसीआर इलाकों समेत उत्तराखंड में मंगलवार रात भूकंप के तेज झटकों से धरती डोल गई. रात करीब 10 बजकर 24 मिनट पर अचानक महसूस हुए इन झटकों से लोग सहम गए और डर के मारे तुरंत अपने घरों व बहुमंजिला इमारतों से बाहर निकल आए. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 4.9 दर्ज की गई है. इस भूकंप का मुख्य केंद्र उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में ‘खाडून लागा गवाली’ से करीब 22 किलोमीटर दूर जमीन के नीचे दर्ज किया गया. हालांकि, खबर लिखे जाने तक किसी भी तरह के जान-माल के बड़े नुकसान की कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है. स्थानीय प्रशासन स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए है.

विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर तक डोली धरती

Uttarkashi Earthquake

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों के साथ-साथ इसका असर मैदानी इलाकों में भी देखा गया. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत समूचे एनसीआर क्षेत्र में कंपन साफ महसूस किया गया. रात के वक्त जब लोग सोने की तैयारी कर रहे थे या घरों में आराम कर रहे थे, तभी अचानक पंखे और खिड़की-दरवाजे हिलने लगे. अचानक लगे झटकों के बाद कई कॉलोनियों और सोसायटियों में लोग अपने बच्चों और बुजुर्गों के साथ खुले मैदानों व सड़कों पर एकत्र हो गए.

विज्ञापन

इन राज्यों में भी हिली धरती

उत्तराखंड के लगभग सभी जिलों में तेज झटके महसूस किए गए. इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के एक बड़े इलाके में कंपन साफ तौर पर महसूस किया गया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ