Triple H सावधान! WWE SummerSlam 2026 में ये 5 मैच नहीं हुए, तो फैंस का जमकर फूटेगा गुस्सा

WWE SummerSlam 2026 को लेकर फैंस अभी से उत्साहित हैं. हर बार की तरह इस साल भी बड़े सरप्राइज फैंस को वहां पर मिल सकते हैं. ट्रिपल एच को इस बार कुछ बड़े मैच शो में जरूर कराने चाहिए, अगर ऐसा नहीं हुआ तो फैंस का गुस्सा फूट सकता है.

WWE
1 / 6
WWE SummerSlam 2026

WWE SummerSlam 2026: WWE में इस समय बढ़िया काम चल रहा है. आगामी इवेंट्स का बिल्डअप हो रहा है. कंपनी की नजरें 1 और 2 अगस्त को होने वाले SummerSlam 2026 को भी शानदार बनाने पर होंगी. पिछले कुछ सालों से ये इवेंट दो दिन का हो रहा है. बड़े मैचों का आयोजन इसमें किया जाता है. हर कोई रेसलर इसमें परफॉर्म करना चाहता है. ट्रिपल एच हमेशा की तरह कुछ सरप्राइज भी प्लान करते हैं. खैर यहां हम आपको पांच मैचों के बारे में बताएंगे जो SummerSlam 2026 में नहीं हुए तो फैंस का गुस्सा फूट सकता है.

विज्ञापन

ब्रॉक लैसनर vs गुंथर

ब्रॉक लैसनर vs गुंथर2 / 6

ब्रॉक लैसनर और गुंथर के बीच ड्रीम मैच का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं. हाल ही में लैसनर ने रिटायरमेंट से वापसी भी कर ली है. अब SummerSlam 2026 में इन दोनों के बीच तगड़ा मुकाबला ट्रिपल एच ने जरूर बुक करना चाहिए. ऐसा नहीं हुआ तो फैंस बवाल काट सकते हैं.

विज्ञापन

रोमन रेंस vs ओबा फेमी

रोमन रेंस vs ओबा फेमी3 / 6

रोमन रेंस और ओबा फेमी के बीच भी अब सभी मैच जल्द से जल्द देखना चाहते हैं. फेमी की राइवलरी ब्रॉक लैसनर के साथ चल रही है. रेसलमेनिया 42 में लैसनर को फेमी ने हराया था. SummerSlam 2026 में ट्रिपल एच ने इनका मैच भी बुक करना चाहिए. ऐसा नहीं होने पर फैंस नाराज हो सकते हैं.

सीएम पंक vs कोडी रोड्स

सीएम पंक vs कोडी रोड्स4 / 6

रेसलमेनिया 42 के बाद Raw के एपिसोड में अंतिम बार सीएम पंक नज़र आए थे. उन्होंने कोडी रोड्स के साथ मैच के संकेत दिए थे. कोडी और पंक के बीच भी हर कोई मुकाबला देखना चाहता है. SummerSlam 2026 में इन दोनों का मैच जरूर ट्रिपल एच ने बुक करना चाहिए. अगर ट्रिपल एच ने ऐसा नहीं किया तो उनकी खैर नहीं.

विज्ञापन

रोमन रेंस vs सैथ रॉलिंस

रोमन रेंस vs सैथ रॉलिंस5 / 6

वैसे तो रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस पहले से एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन रहे हैं. दोनों के बीच एक बार फिर फैंस राइवलरी देखना चाहते हैं. इस साल रेसलमेनिया में दोनों के बीच मैच की उम्मीद थी, लेकिन प्लान में गड़बड़ हो गया. अब SummerSlam 2026 में इन दोनों के बीच मुकाबला जरूर बुक करना चाहिए.

शार्लेट फ्लेयर vs एलेक्सा ब्लिस

शार्लेट फ्लेयर vs एलेक्सा ब्लिस6 / 6

शार्लेट फ्लेयर और एलेक्सा ब्लिस लंबे समय से साथ में टैग टीम डिवीजन में काम कर रहे हैं. अब इन्हें ज्यादा समर्थन नहीं मिल रहा है. फैंस इनके बीच मैच देखना चाहते हैं. दोनों तगड़ा मुकाबला फैंस को दे सकते हैं. SummerSlam 2026 में इन दोनों के बीच भी टक्कर होनी बनती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन