6 सीटों पर आज उपचुनाव मतदान जारी, CM विजय की बड़ी राजनीतिक परीक्षा, 9 अक्टूबर को होगी मतगणना

आज 6 राज्यों में उपचुनाव के लिए मतदान है, जिसके परिणाम 9 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे. 3 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों और एक राज्य की लोकसभा सीट पर वोटिंग होगी. वहीं इन उपचुनाव में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की राजनीतिक परीक्षा हो रही है.

Bypolls Voting | CM Vijay | Mamata Banerjee

आज 5 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं. (Credit- ANI)

भारत में आज 5 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव हैं और वोटिंग चल रही है. आज मतदान के बाद 9 अक्टूबर को मतगणना होगी और चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे. आज तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम, पश्चिम बंगाल की रेजीनगर एवं नंदीग्राम विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हैं. केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी की थट्टनचावडी विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव मतदार जारी है. वहीं असम की नगांव लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव मतदान हो रहे हैं.

विज्ञापन

मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय की पहली परीक्षा

बता दें कि तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में मुख्यमंत्री बने एक्टर विजय पहली बड़ी राजनीतिक परीक्षा दे रहे हैं. उनकी पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) 2 साल पहले ही गठित हुई और इस पार्टी ने पहली ही विधानसभा चुनाव जीतकर इतिहास रचा. मदुरंतकम की सीट AIADMK विधायक मरगथम कुमारवेल और धारापुरम सीट पी. सत्यभामा के इस्तीफे के बाद TVK जॉइन करने से खाली हुई थी. TVK ने दोनों सीटों पर उपचुनाव में भी इन दोनों को ही टिकट दिया है. इनके अलावा मदुरंतकम में 27 और धारापुरम में 30 उम्मीदवार चुनावी रण मे हैं. क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री MK स्टालिन की DMK, AIADMK और CPI ने भी प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे हैं तो एक्टर विजय की परीक्षा बहुत बड़ी है.

विज्ञापन

बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर में उपचुनाव

पश्चिम बंगाल में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की साख दांव पर लगी है. क्योंकि पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम और रेजीनगर सीटों पर उपचुनाव है. नंदीग्राम सीट सुवेंदु अधिकारी के विधायक पद से इस्तीफा देकर मुख्यमंत्री बनने से खाली हुई थी. सुवेंदु अधिकारी ने अप्रैल 2026 में भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी को हराया था और नंदीग्राम सीट भी जीती थी, लेकिन उन्होंने नंदीग्राम सीट को छोड़ दिया था. BJP ने इस सीट से हसीरानी रथ को टिकट दिया है. वहीं TMC ने इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को समर्थन दिया है.

TMC के विरोधी गुट ने मोहम्मद एतेशामुल हक को और CPI ने शांतिगोपाल गिरी को नंदीग्राम से चुनावी रण में उतारा है. रेजीनगर सीट हुमायूं कबीर के TMC से इस्तीफा देने से खाली हुई थी, लेकिन उन्होंने अपने बेटे गुलाम नबी आजाद को अपनी पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) से रेजीनगर के चुनावी रण में उतारा है. BJP ने सखराव सरकार, CPI(M) ने सैयद असद अली को टिकट दिया है. TMC के दोनों गुटों ने भी रेजीनगर से अपने-अपने उम्मीदवार उतारे हैं.

विज्ञापन

नागांव लोकसभा सीट पर BJP-कांग्रेस में टक्कर

असम की नागांव लोकसभा सीट पर भी आज उपचुनाव हो रहे हैं, जो कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी. वे अप्रैल 2026 में BJP में शामिल हो गए थे. कांग्रेस ने अब पूर्व विधायक सिबामनी बोरा को यहां से चुनाव मैदान में उतारा है. BJP ने देवाशीष शर्मा को टिकट दिया है और AIUDF अध्यक्ष बदरुद्दीन अजमल खुद उपचुनाव में किस्मत आजमा रहे हैं. क्योंकि 2019 और 2024 में कांग्रेस उम्मीदवार इस सीट से जीतते रहे हैं तो उपचुनाव जीतने के लिए भी कांग्रेस ने एड़ी चोटी का जोर लगाया हुआ है. लेकिन BJP और AIUDF कांटे की टक्कर दे रहे हैं.

पुडुचेरी में NDA सरकार की राजनीतिक परीक्षा

केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में थट्टानचावडी विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है. यह उपचुनाव मुख्यमंत्री एन. रंगासामी के नेतृत्व वाली NDA सरकार की राजनीतिक परीक्षा है. मुख्यमंत्री रंगासामी ने अप्रैल 2026 में हुए विधानसभा चुनाव में 2 सीटें जीती थीं और मुख्यमंत्री बनने के लिए थट्टानचावडी सीट छोड़ दी थी. ऑल इंडिया NR कांग्रेस ने अशोक आनंद को इस सीट से टिकट दिया है, वहीं DMK-कांग्रेस से ई. विनायगम और के. सेतु सेल्वम उपचुनाव लड़ रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ