CEC विवाद के बीच दिल्ली में बढ़ी सुरक्षा, विपक्ष के मार्च से पहले जंतर-मंतर और संसद से लेकर ECI ऑफिस तक कड़ा पहरा

मंगलवार की सुबह से ही संसद मार्ग, जंतर-मंतर और चुनाव आयोग के कार्यालय के आसपास पुलिस की भारी मौजूदगी दिखाई दी। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है.

Delhi Police

पुलिस की कोशिश है कि प्रदर्शनकारी निर्धारित क्षेत्र से आगे न बढ़ें. (Photo: ANI)

नई दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को लेकर कांग्रेस पार्टी समेत कई विपक्षी पार्टियां आज (6 अक्टूबर) जंतर-मंतर से लेकर भारतीय निर्वाचन आयोग को कार्यालय तक मार्च निकालने वाली हैं. इस विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर मंगलवार को जंतर-मंतर और संसद और ECI ऑफिस के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मार्च को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने इलाके में बड़ी संख्या में जवानों की तैनाती की है. साथ ही कई स्तरों पर बैरिकेडिंग की गई है, जिससे प्रदर्शन के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना और कानून के उल्लंघन को रोका जा सके.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘कानून के अनुसार करें काम’, CEC ज्ञानेश को हटाने की मांग सुप्रीम कोर्ट में खारिज, चुनाव आयोग को नोटिस जारी

विज्ञापन

संसद मार्ग से ECI कार्यालय तक सुरक्षा घेरा

मंगलवार सुबह से ही संसद मार्ग, जंतर-मंतर और चुनाव आयोग के कार्यालय के आसपास पुलिस की भारी मौजूदगी दिखाई दी. कुछ संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस की कोशिश है कि प्रदर्शनकारी निर्धारित क्षेत्र से आगे न बढ़ें और किसी तरह का टकराव न हो. गौरतलब है कि यह सुरक्षा ऐसे समय बढ़ाई गई है, जब विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्ष और चुनाव आयोग के बीच पहले से ही विवाद चल रहा है. विपक्षी दल चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

चुनाव आयोग तक मार्च करेंगे विपक्षी सांसद

आपको बता दें कि इंडिया गठबंधन ने मंगलवार को चुनाव आयोग मुख्यालय तक मार्च निकालने का ऐलान किया है. गठबंधन के विपक्षी सांसद SIR को लेकर अपनी चिंताएं चुनाव आयोग के सामने रखेंगे. इसके अलावा विपक्षी नेताओं की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात का भी कार्यक्रम है. विपक्ष राष्ट्रपति के सामने एसआईआर का मुद्दा उठाएगा. विपक्षी दलों ने 30 सितंबर को हुई 19 पार्टियों की बैठक के बाद इस प्रदर्शन का फैसला किया था.

विज्ञापन

क्या है पूरा विवाद?

SIR को लेकर चुनाव आयोग और विपक्षी दलों के बीच लगातार बयानबाजी चल रही है. विपक्ष ने SIR की प्रक्रिया को लेकर कई सवाल उठाए हैं और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी आपत्ति जताई है. इस बीच कथित तौर पर निर्वाचन आयोग को 2 चुनाव आयुक्तों ने आरोप लगाया कि चुनावी प्रक्रिया में सिर्फ सीईसी ज्ञानेश कुमार के आदेश का पालन किया जा रहा है, जिसके बाद विपक्ष अब ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़ा हुआ, जिसे लेकर आज मार्च निकालने की तैयारी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ