नाइजीरिया में विमान हादसे में 32 लोगों की मौत, बेनिन सिटी से लोगास जा रहा था मिलिट्री एयरक्राफ्ट

नाइजीरिया में एक विमान हादसा हुआ है, जिसमें सवार सभी 32 लोग मारे गए हैं. हादसाग्रस्त विमान का मलबा मिल गया है और शवों को भी बरामद कर लिया गया है. हादसे पर देश के राष्ट्रपति टिनूबू ने शोक जताते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं.

Plane Crash | Military Aircraft | Nigeria

हादसाग्रस्त विमान का मलबा तटीय शहर इग्बोकोडा के पास मिला है. Credit- ScreenGrab

नाइजीरिया में भयानक विमान हादसा हुआ है, जिसमें 32 लोगों की मौत हो गई है. राहत और बचाव दल को हादसाग्रस्त विमान का मलबा तटीय शहर इग्बोकोडा के पास मिला है. शवों को बरामद करके उन्हें मोर्चरी में रखवा दिया गया है. देश के विमानन मंत्री फेस्टस केयामो ने हादसे की पुष्टि की है और राष्ट्रपति बोला टिनूबू ने 3 दिन के शोक का ऐलान किया है. केंद्रीय विमानन मंत्री फेस्टस केयामो के अनुसार, वायुसेना का ATS-42 एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार हुआ है, जो बेनिन सिटी से लागोस जा रहा था, लेकिन स्थानीय समय के अनुसार सोमवार सुबह 8:13 बजे एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से विमान का संपर्क टूट गया.

विज्ञापन

राष्ट्रपति टिनूबू ने हादसे की जांच के आदेश दिए

विमानन मंत्री के अनुसार, विमान लापता होते ही सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया तो दक्षिण-पश्चिमी ओन्डो स्टेट के इग्बोकोडा शहर में मलबा मिल गया. हादसे में 25 यात्री और 7 क्रू मेंबर्स की मौत हुई है. राष्ट्रपति बोला टिनूबू ने कहा कि विमान हादसा हाल ही के वर्षों में नाइजीरिया में हुई सबसे घातक हवाई हादसा है. कोई यात्री जीवित नहीं बचा है. मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करा हूं. वायुसेना प्रमुख ने मुझे हादसे के बारे में जानकारी दी है और मैंने नाइजीरियाई वायुसेना को भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए गहन जांच तुरंत शुरू करने का निर्देश दिए हैं और रिपोर्ट भी मांगी है.

विज्ञापन

2005 से 2026 तक हो चुके 5 बड़े विमान हादसे

नाइजीरिया में पिछले 20 साल में कई विमान हादसे हो चुके हैं, जिनमें लोगों ने जान गंवाई. जैसे जून 2012 में डाना एयर फ्लाइट 992 हादसे का शिकार हुई थी. अबुजा से लागोस जा रही फ्लाइट लागोस के रिहायशी इलाके में क्रैश हुई थी और इस हादसे में विमान में सवार यात्रियों और क्रू मेंबर्स समेत 153 लोगों के साथ-साथ हादसास्थल पर मौजूद 6 लोगों की भी मौत हुई थी.

ऐसा ही एक हादसा अक्टूबर 2006 में हुआ था, जब अबुजा से पोर्ट हारकोर्ट जाते समय ADC एयरलाइंस की फ्लाइट क्रैश हो गई थी और 114 लोग मारे गए थे. दिसंबर 2005 में अबुजा से पोर्ट हारकोर्ट जा रहीं सोलिसो एयरलाइंस की फ्लाइट क्रैश हुई थी, जिसमें स्कूली बच्चों समेत 109 लोग मारे गए थे. इससे पहले अक्टूबर 2005 में बेलव्यू एयरलाइंस की फ्लाइट लागोस से उड़ान भरते ही क्रैश हो गई थी और हादसे में विमान में सवार सभी 117 लोगों की मौत हो गई थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ