World Richest Persons 2026: हर दिन 10900 करोड़ रुपये की कमाई! एलन मस्क ने रचा इतिहास, टेक सेक्टर का दुनिया पर कब्जा

साल 2026 में एलन मस्क की संपत्ति रोजाना औसतन 10900 करोड़ रुपये बढ़ी है. जानिए कैसे AI और टेक कंपनियों ने 9 महीनों में दुनिया के सबसे अमीर लोगों को और अमीर बनाया.

Elon Musk Net Worth 2026 Daily Income Tech Billionaires Wealth Report

10 स‍ितंबर के बाद टॉप 10 र‍िचेस्‍ट की ल‍िस्‍ट में सभी अमेर‍िकी रहे. (फोटो- ANI)

विज्ञापन

दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क (Elon Musk) और टेक दुनिया के दिग्गजों के लिए साल 2026 किसी सपने से कम साबित नहीं हो रहा है. साल 2026 के शुरुआती 9 महीनों के आंकड़े आ चुके हैं और ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) की रिपोर्ट देखकर हर कोई हैरान है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और अमेरिकी टेक कंपनियों के शेयरों में ऐसी तूफानी तेजी आई है कि दुनिया के टॉप टेक अरबपतियों की तिजोरी नोटों से खचाखच भर गई है.

आइए, जानते हैं कि इन 9 महीनों में एलन मस्क और बाकी टेक रईसों ने कैसे कमाई के सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ डाले.

विज्ञापन

एलन मस्क ने हर दिन 10900 करोड़ रुपये की झमाझम कमाई की

बात जब रिकॉर्ड तोड़ने की हो, तो एलन मस्क सबसे आगे खड़े नजर आते हैं. साल 2026 के पहले 9 महीनों में मस्क की संपत्ति जिस रफ्तार से बढ़ी है, उसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता. 9 महीनों के दौरान मस्क की संपत्ति में रोजाना औसतन करीब 10900 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ.

सोमवार को मस्क की संपत्ति एक ही झटके में 62.6 अरब डॉलर (6.8%) बढ़ गई, जिससे उनकी कुल नेटवर्थ 977 अरब डॉलर पहुंच गई. 12 अगस्त के बाद एक दिन में डॉलर के लिहाज से यह उनकी सबसे बड़ी बढ़त है.

अगर 9 महीने का लेखा-जोखा देखें तो सितंबर के आख‍िर तक मस्क की कुल दौलत में 310 अरब डॉलर (लगभग 29.85 लाख करोड़ रुपये) की बढ़ोतरी दर्ज की गई. यानी पूरे इंडेक्स की कुल संपत्ति वृद्धि का अकेला 40% हिस्सा मस्क की जेब में गया है.

विज्ञापन

दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर:
अपनी एयरोस्पेस कंपनी SpaceX और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फर्म xAI के मर्जर के बाद मस्क कुछ समय के लिए इतिहास के पहले ट्रिलियनेयर (1 ट्रिलियन डॉलर के मालिक) भी बने.

100 टेक रईसों की जेब में आए $845 बिलियन:
सिर्फ मस्क ही नहीं, बल्कि पूरी टेक बिरादरी पर कुबेर देव मेहरबान रहे हैं. ब्लूमबर्ग के मुताबिक, इंडेक्स में शामिल दुनिया के टॉप 100 टेक अरबपतियों की संपत्ति में 30 सितंबर तक 845 अरब डॉलर की बंपर बढ़त हुई है. इतिहास में किसी भी साल के पहले 9 महीनों में यह अब तक का सबसे बड़ा उछाल है.

विज्ञापन

दुनिया के कुल 500 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में टेक रईस संख्या में केवल 20% (एक पांचवां हिस्सा) हैं, लेकिन उनकी कुल संपत्ति अब 4.6 ट्रिलियन डॉलर हो चुकी है, जो पूरे इंडेक्स का 36% हिस्सा है. वैसे जहां एक तरफ टेक वाले मालामाल हो रहे हैं, वहीं टेक्नोलॉजी से बाहर के अरबपतियों की संयुक्त संपत्ति में इसी दौरान 62 अरब डॉलर की गिरावट देखने को मिली है.

टॉप 10 अमीरों की लिस्ट पर अमेरिका का एकछत्र राज
साल 2012 में जब से ब्लूमबर्ग ने अरबपतियों की ग्लोबल रैंकिंग शुरू की है, तब से लेकर अब तक 10 सितंबर के बाद इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि दुनिया के सभी टॉप 10 सबसे अमीर इंसान सिर्फ अमेरिका के हैं. और इससे भी ज्यादा मजेदार बात यह है कि इन 10 में से 9 लोगों की पूरी संपत्ति अमेरिकी टेक कंपनियों से जुड़ी हुई है.

विज्ञापन

बाकी टेक राजाओं का भी बजा डंका:
माइकल डेल (Dell Technologies): डेल के फाउंडर माइकल डेल की संपत्ति में इस साल 81% का भारी उछाल आया है और उनकी नेटवर्थ बढ़कर 254 अरब डॉलर हो गई है.

मार्क जुकरबर्ग (Meta): फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी ‘मेटा’ के शेयरों में तेजी की बदौलत जुकरबर्ग की संपत्ति में 23 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है.

विज्ञापन

यह पूरा डेटा एक ही ओर इशारा कर रहा है क‍ि भविष्य टेक्नोलॉजी और AI का ही है. अगर आप भी करियर, बिजनेस या इन्वेस्टमेंट के बारे में सोच रहे हैं, तो टेक और एआई सेक्टर पर नजर बनाए रखें, क्योंकि आने वाले समय में दुनिया की दौलत इसी रास्ते से होकर गुजरने वाली है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ