ODI वर्ल्ड कप खेलेंगे ईशान किशन? सुनील गावस्कर ने दिया बड़ा बयान

आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2027 से पहले ईशान किशन का नाम चर्चा में आ गया है. अब सवाल ये है कि उन्हें आगामी वनडे विश्व कप 2027 के लिए भारतीय टीम में जगह मिलेगी या नहीं. इसका जवाब सुनील गावस्कर ने दिया है.

Cricket News - 2026-06-18T233602.424
1 / 6

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद टीम इंडिया की निगाहें अब आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 पर टिकी हुई हैं. भारतीय टीम में खूब बदलाव हो रहे हैं और कई नए खिलाड़ियों को तैयार किया जा रहा है. आगामी विश्व कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेला जाएगा. ऐसे में सवाल ये है कि ईशान किशन वर्ल्ड कप 2027 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे या नहीं? इस सवाल का जवाब सुनील गावस्कर ने दिया है. Photo Source: Ishan Kishan Instagram and X

विज्ञापन

ईशान ने किया कमाल

ईशान ने किया कमाल2 / 6

ईशान किशन ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में कमाल कर दिया था. उन्होंने 125 रनों की शानदार शतकीय पारी खेलकर महफिल लूटी और वनडे विश्व कप के लिए बड़ी देवादारी ठोक दी. Photo Source: Ishan Kishan Instagram 

विज्ञापन

सुनील गावस्कर ने दिया जवाब

सुनील गावस्कर ने दिया जवाब3 / 6

अब सुनील गावस्कर को भी लगता है कि ईशान भारत के लिए वर्ल्ड कप 2027 खेलेंगे. उन्होंने बड़ा दावा ठोक दिया है. गावस्कर ने एक बातचीत में कहा मुझे लगता है कि" ईशान को वीजा मिल चुका है".   Photo Source: X

साल 2023 में हुए थे ड्रॉप

साल 2023 में हुए थे ड्रॉप4 / 6

साल 2023 में ईशान किशन को भारतीय टीम से ड्रॉप कर दिया गया था. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और भारतीय टीम में वापसी की कसम खाई. इसके बाद इस खिलाड़ी ने घरेलू क्रिकेट का रुख किया और अपनी टीम झारखंड के लिए खूब रन बनाए. Photo Source: Ishan Kishan Instagram 

विज्ञापन

झारखंड के लिए जीती सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी

झारखंड के लिए जीती सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी5 / 6

ईशान ने साल 2025-26 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में झारखंड की कप्तानी संभाली और टीम को चैंपियन तक बना दिया. उन्होंने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए. ईशान के बल्ले से 10 पारियों में 57.44 की औसत के साथ 517 रन निकले. Photo Source: Ishan Kishan Instagram 

वापसी के बाद मचाया धमाल

वापसी के बाद मचाया धमाल6 / 6

इसके बाद उनकी वापसी टीम इंडिया में टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए हुई. उन्होंने इस टूर्नामेंट में 35.22 की औसत के साथ 317 रन बनाए. वह संजू सैमसन के बाद वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ओर से दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने. Photo Source: Ishan Kishan Instagram 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन