WWE Raw रिजल्ट्स: Roman Reigns के भाइयों पर जानलेवा हमला, मेन इवेंट में मची तबाही
WWE Raw के एपिसोड का इस हफ्ते सफल समापन हो गया है. कंपनी ने स्टोरीलाइन्स को शानदार अंदाज में आगे बढ़ाया. टॉप स्टार्स ने अपने एक्शन से खूब मनोरंजन किया. रोमन रेंस इस हफ्ते भी नज़र नहीं आए. आइए आपको बताते हैं कि रेड ब्रांड में क्या-क्या हुआ.

WWE Raw: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट मनी इन द बैंक होगा. इसका बिल्डअप अभी चल रहा है. कुछ मैचों का ऐलान कर दिया गया है. रोमन रेंस भी वहां पर एक्शन में नज़र आएंगे. मेंस और वुमेंस लैडर मैच पर भी सभी की नजरें टिकी होंगी. खैर इस हफ्ते रेड ब्रांड का एपिसोड बढ़िया रहा. तगड़ा एक्शन वहां पर देखने को मिला. एक बार फिर रोमन रेंस की ब्लडलाइन का बुरा हाल देखने को मिला. अन्य कहानियों को बेहतरीन अंदाज में आगे बढ़ाया गया. शो की ब्लडलाइन की. वहीं मेन इवेंट में भी खूब बवाल मचा.वुमेंस डिवीजन ने एक बार फिर बढ़िया काम कर वाहवाही लूटी. आइए आपको बताते हैं कि शो में इस बार क्या-क्या हुआ.
द ब्लडलाइन का सैगमेंट
2 / 8द उसोज़ और जेकब फाटू ने इस हफ्ते रेड ब्रांड की शुरुआत की. जिमी उसो ने रॉयस कीज के ग्रुप 946 पर निशाना साधा. साथ ही साथ सोलो के ऊपर किए गए हमले पर भी बात की. इसके बाद जेकब फाटू और जे उसो ने भी 946 को धमकी दी. अचानक बैकस्टेज एक गाड़ी नज़र आई. ब्लडलाइन ने गाड़ी की तरफ दौड़ लगाई. वहां जाकर पता चला कि उस गाड़ी से जेडा पार्कर बाहर आ रही हैं. वो जे की रूमर्ड गर्लफ्रेंड हैं. (Photo: WWE.com)
रॉक्सन परेज का मैच
3 / 8रॉक्सन परेज का मुकाबला लोला वाइस के साथ हुआ. दोनों रेसलर्स ने इस बार तगड़ा एक्शन दिखाया. मैच में वाइस ने चालाकी की कोशिश भी की लेकिन सफलता नहीं मिली. अंत में वाइस ने शानदार अंदाज में मुकाबले को जीता. मैच के बाद राकेल रॉड्रगेज ने आकर लोला पर अटैक किया. उन्हें बचाने के लिए सोल रुका ने एंट्री की. रुका ने राकेल पर कुछ मूव्स लगाकर माहौल बनाया लेकिन बाद में धराशाई हो गईं. अंत में परेज और राकेल का दबदबा देखने को मिला. (Photo: WWE.com)
ओबा फेमी का सैगमेंट
4 / 8ओबा फेमी ने अपनी उपलब्धियां गिनाई. उन्होंने ब्रॉन्सन रीड को बेकार इंसान बताया. फेमी के हाथ में कॉन्ट्रैक्ट था. उन्होंने रीड को मैच के लिए चुनौती पेश की. रीड ने रिंग में कदम रखा. उन्होंने दावा किया वो फेमी का रिंग में बुरा हाल कर देंगे. रीड ने कॉन्ट्रैक्ट पर साइन किया. फेमी ने उन्हें मैच के लिए बधाई दी. दोनों के बीच इस बार ब्रॉल देखने को नहीं मिला. (Photo: WWE.com)
ड्रेगन ली का मैच
5 / 8ड्रेगन ली का मुकाबला बिग कैस के साथ हुआ. मुकाबले में ऐसा लग रहा था कि कैस आसानी से जीत हासिल कर लेंगे लेकिन ये नहीं हो पाया. ली ने उनके हर मूव का चालाकी से जवाब दिया. ली के हाई-फ्लाइंंग मूव्स के सामने कैस ज्यादा टिक नहीं पाए. अंत में ली ने कैस के ऊपर रोलअप के जरिए चौंकाने वाली जीत हासिल की. हार के बाद कैस काफी गुस्से में नज़र आए. (Photo: WWE.com)
इयो स्काई का मैच
6 / 8इयो स्काई का मैच लायरा वैल्किरिया के साथ हुआ. वैल्किरिया की राइवलरी बेली के साथ भी चल रही है. पिछले हफ्ते बेली को हार का सामना करना पड़ा था. लायरा और इयो ने अच्छा एक्शन दिखाया. दोनों ने जीत के लिए अपनी सारी हदें पार कीं. मैच का अंत भी गजब का रहा. कमेंट्री टेबल पर बेली आ गईं. उनकी वजह से लायरा का ध्यान भटक गया. इयो ने इसका फायदा उठाया. उन्हों मूनसॉल्ट लगाकर लायरा को पिन किया और जीत हासिल कर ली. (Photo: WWE.com)
टैग टीम मैच
7 / 8पेंटा और जे'वॉन एवंस का मुकाबला डॉमिनिक मिस्टीरियो और जेडी मैकडॉना के साथ हुआ. पेंटा और एवंस की केमिस्ट्री शानदार रही. दोनों ने अपने हाई-फ्लाइंग मूव्स से सभी का दिल जीता. मिस्टीरियो और मैकडॉना ज्यादा खास कुछ नहीं कर पाए. दोनों मुकाबले में काफी पीछे ही रहे. अंत में मिस्टीरियो और मैकडॉना को हार मिली. पेंटा ने अपने मैक्सिकन डिस्ट्रायर मूव से बवाल मचाया. मैच के बाद पेंटा और एंवस के ऊपर ब्रेकर ने खतरनाक स्पीयर लगाया. (Photo: WWE.com)
मेन इवेंट
8 / 8रॉयस कीज अपने साथियों के साथ एरीना के बीच से आए. तीनों रेसलर्स ने सिक्योरिटी पर हमला किया. ब्लडलाइन ने एंट्री की. इसके बाद रिंग में अफरातफरी मच गई. दोनों टीमों ने एक-दूसरे पर खूब हमला किया. चेयर का इस्तेमाल भी हुआ. लड़ते हुए मामला बैकस्टेज भी गया. वहां पर खूब तबाही मचाई. फाटू लगातार कीज के ऊपर अटैक कर रहे थे. कीज गाड़ी में थे और वहां पर भी फाटू ने उनके ऊपर पंच मारे. अचानक एक गाड़ी ने फाटू को टक्कर मार दी. उस गाड़ी में जेडा पार्कर थी. वहां से पता चला कि पार्कर अब कीज के ग्रुप में शामिल हो गई हैं. एक तरह से कहा जाए तो इस बार फिर ब्लडलाइन के ऊपर जानलेवा हमला हुआ है. (Photo: WWE.com)