IND vs WI: किंग विराट कोहली ने पहले वनडे में बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड, दिग्गज सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे
IND vs WI: टीम इंडिया के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने लगभग 69 दिनों के बाद मैदान पर वापसी की, लेकिन बहुत ही शानदार बल्लेबाजी की. वेस्टइंडीज के खिलाफ किंग कोहली ने बहुत ही शानदार बल्लेबाजी करके वनडे करियर का 55वां शतक जड़ दिया है.

IND vs WI: भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में 8 विकेट से जीत दर्ज की. इस जीत में टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने बहुत ही अहम भूमिका निभाई. कोहली ने सिर्फ 88 गेंदों में नाबाद 139 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान 157.95 की शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए कोहली ने 10 चौके और 9 गगनचुंबी छ्क्के जड़े. इसी के साथ किंग कोहली ने इस मुकाबले में कुल 5 बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिया है. जिसमें उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है. (Pic Credit- PTI)
सबसे तेज 15 हजार रन
2 / 6किंग विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में 15 हजार रन पूरे कर लिए हैं. कोहली ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. हालांकि कोहली ने 15 हजार वनडे सबसे तेजी से बनाए हैं. इस मामले में कोहली ने दिग्गज सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ दिया है. कोहली का अगला लक्ष्य अब वनडे फॉर्मेट में 16 हजार रन बनाने का है. (Pic Credit- ANI)
60 लिस्ट ए शतक
3 / 6लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक के मामले में विराट कोहली अब महान सचिन तेंदुलकर की बराबरी पर आ गए हैं. विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर दोनों के नाम ही लिस्ट ए में कुल 60-60 शतक ही हैं. सचिन तेंदुलकर ने ये कारनामा 538 पारियों में किया था. वहीं किंग कोहली ने ऐसा सिर्फ 338 पारियों में किया है. (Pic Credit- AI Generated)
घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा शतक
4 / 6अपने घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक के मामले में भी विराट कोहली अब दिग्गज सचिन तेंदुलकर की बराबरी पर आ गए हैं. कोहली ने भी अब भारतीय सरजमीं पर 42 शतक हैं. वहीं सचिन तेंदुलकर के नाम भी कुल 42 ही शतक हैं. दिग्गज रिकी पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलिया में कुल 36 इंटरनेशनल शतक जड़े हैं. (Pic Credit- Virat Kohli Instagram)
होम ग्राउंड में सबसे ज्यादा वनडे रन
5 / 6विराट कोहली ने घरेलू मैदान पर ही वनडे फॉर्मेट में 7 हजार रन पूरे कर लिए हैं. वो ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. किंग कोहली के अलावा किसी भी बल्लेबाज ने अपने होम ग्राउंड पर 7 हजार वनडे रन नहीं बनाए हैं. इस मामले में भी कोहली ने दिग्गज सचिन तेंदुलकर को ही पीछे छोड़ा है. (Pic Credit- AI Generated)
सफल रन चेस में सबसे ज्यादा शतक
6 / 6इस मुकाबले में शतक जड़ने के बाद किंग के नाम एक और बड़ा रिकॉर्ड हो गया है. कोहली ने सफल रन चेस में अब 25 शतक बना लिए हैं. इस मामले में दूसरे नंबर पर मौजूद रोहित शर्मा के 14 शतक हैं. जबकि तीसरे नंबर पर मौजूद क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के भी 14 ही शतक हैं. ऐसे में कोहली इन दोनों के बहुत आगे निकल चुके हैं. (Pic Credit- ANI)