IND vs WI: शुभमन गिल ने दोहरा शतक जड़कर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड, रोहित-मैक्सवेल को छोड़ा पीछे

IND vs WI: टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले दोनों ही वनडे मैचों में बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया है. दूसरे वनडे मुकाबले में कप्तान गिल ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक जड़ा है. इसी के साथ उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं.

Shubman Gill
1 / 6
Shubman Gill ने दोहरा शतक जड़कर लगा दी रिकॉर्ड्स की लाइन (Pic Credit- ANI)

 

IND vs WI: भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ रिकॉर्डतोड़ 406 रनों के लक्ष्य का पीछा कर लिया. जिसमें सबसे बड़ा योगदान टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल का रहा है. गिल ने इस मुकाबले में बहुत ही धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक जड़ा है. गिल ने बहुत ही कमाल की बल्लेबाजी करके इस मुकाबले में शानदार नाबाद 223 रनों की पारी खेली है. 167.67 की शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए गिल ने 26 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के जड़े. इसी के साथ उन्होंने 5 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. (Pic Credit- ANI)

विज्ञापन

सबसे तेज वनडे दोहरा शतक

सबसे तेज वनडे दोहरा शतक 2 / 6

वनडे क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक अब शुभमन गिल के नाम दर्ज हो गया है. शुभमन ने इस मुकाबले में 117 गेंदों में ही दोहरा शतक जड़ दिया है. इससे पहले ये रिकॉर्ड भारत के ही ईशान किशन के नाम था. किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ 126 गेंदों में शतक जड़ा था. गिल ने अब ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.  (Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए वनडे में सबसे बड़ा स्कोर

लक्ष्य का पीछा करते हुए वनडे में सबसे बड़ा स्कोर 3 / 6

इस फॉर्मेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए ये सिर्फ दूसरा दोहरा शतक है. इससे पहले ग्लेन मैक्सवेल ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के दौरान अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद 201 रनों की पारी खेली थी. ऐसे में अब गिल इस खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं. शुभमन गिल ने इस मुकाबले में नाबाद 223 रनों की पारी खेली है. लक्ष्य का पीछा करते हुए वनडे में ये सबसे बड़ा स्कोर है.   (Pic Credit- Screengrab) 

बतौर कप्तान वनडे में सबसे बड़ा स्कोर

बतौर कप्तान वनडे में सबसे बड़ा स्कोर 4 / 6

कप्तान के तौर पर अब तक वनडे में सिर्फ 3 खिलाड़ियों ने ही दोहरा शतक जड़ा है. जिसमें वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा के साथ अब शुभमन गिल शामिल हो गए हैं. गिल ने अब बतौर कप्तान वनडे में सबसे बड़ा स्कोर बना दिया है. इससे पहले ये रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग के नाम था. सहवाग ने वेस्टइंडीज के खिलाफ ही बतौर वनडे कप्तान 219 रनों की पारी खेली थी.  (Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

वनडे और टेस्ट में दोहरा शतक बनाने वाले एकमात्र कप्तान

वनडे और टेस्ट में दोहरा शतक बनाने वाले एकमात्र कप्तान 5 / 6

क्रिकेट इतिहास में शुभमन गिल एकमात्र कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने टेस्ट और वनडे दोनों ही फॉर्मेट में दोहरा शतक जड़ा है. पिछला वनडे दोहरा शतक गिल ने बतौर खिलाड़ी बनाया था. गिल ने बहुत ही कमाल की बल्लेबाजी करते हुए ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. गिल ने बतौर कप्तान अब तक बहुत ही धमाकेदार बल्लेबाजी की है.  (Pic Credit- ANI) 

पहले बल्लेबाजी करते हुए और चेज करते हुए दोहरा शतक

पहले बल्लेबाजी करते हुए और चेज करते हुए दोहरा शतक6 / 6

इस फॉर्मेट में शुभमन गिल एकमात्र खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने वनडे दोनों समय दोहरा शतक जड़ा है. न्यूजीलैंड के खिलाफ जब गिल ने दोहरा शतक जड़ा था. उस समय टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी कर रही थी. वहीं अब टीम इंडिया के कप्तान ने लक्ष्य का पीछा करते हुए भी शतक जड़ दिया है. रोहित शर्मा ने अपने तीनों वनडे दोहरा शतक पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाए हैं.  (Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन