Roman Reigns की बेइज्जती और 2 भयकंर मुकाबले, जानिए WWE Raw में इस हफ्ते क्या होगा?

WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते शानदार होने की उम्मीद जताई जा रही है. फैंस को बड़े मुकाबले और सैगमेंट देखने को मिलेंगे. रेड ब्रांड में मजेदार स्टोरीलाइन चल रही हैं. आइए आपको बताते हैं कि शो में क्या-क्या होगा.

wwe
1 / 6
WWE Raw में इस हफ्ते क्या होगा? (Photo: WWE.com)

WWE Raw: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट मनी इन द बैंक होने वाला है. फैंस इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं. मेंस और वुमेंस लैडर मैच का आयोजन भी वहां पर होगा. इसके लिए क्वालिफिकेशन मैच हो रहे हैं. रोमन रेंस का मुकाबला भी वहां पर एलए नाइट के साथ होगा. दोनों की राइवलरी शानदार चल रही है. रेड ब्रांड में कहानियों को मजेदार अंदाज में आगे बढ़ाया जा रहा है. कंपनी ने इस हफ्ते के लिए कुछ बड़े ऐलान पहले ही कर दिए थे. आइए आपको बताते हैं कि रेड ब्रांड में इस हफ्ते क्या-क्या होगा.

विज्ञापन

द उसोज़ का सैगमेंट

द उसोज़ का सैगमेंट2 / 6

रॉयस कीज और उनके दो साथियों ने ब्लडलाइन की हालत खराब की हुई है. पिछले हफ्ते तीनों ने सोलो सिकोआ पर भी हमला किया. सिकोआ बड़े मैच से बाहर हो गए. इस हफ्ते अब उसोज़ का सैगमेंट होगा. उसोज़ के साथ जेकब फाटू भी होंगे. तीनों कीज और उनकी टीम को संबोधित करेंगे. इस दौरान कोई बड़ा ऐलान भी हो सकता है. मनी इन द बैंक के लिए तगड़ा मैच तय किया जा सकता है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

एलए नाइट का सैगमेंट

एलए नाइट का सैगमेंट3 / 6

एलए नाइट की राइवलरी ब्लडलाइन से चल रही है. रोमन रेंस के साथ उनका चैंपियनशिप मैच होने वाला है. पिछले हफ्ते नाइट ने दावा किया था कि वो रेंस को हराकर नए चैंपियन बनेंगे. उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें रेंस को हराने के लिए किसी की जरूरत नहीं है. अब इस हफ्ते भी नाइट का सैगमेंट होगा. वो रोमन के ऊपर निशाना साध सकते हैं. हो सकता है कि उनका ब्रॉल ब्लडलाइन के साथ हो जाए. कोई भी संभावना उनके सैगमेंट में बन सकती है. (Photo: WWE.com)

ओबा फेमी का सैगमेंट

ओबा फेमी का सैगमेंट4 / 6

पिछले हफ्ते ओबा फेमी ने वापसी कर द विज़न की हालत खराब की थी. उन्होंने जे'वॉन एवंस को बचाया था. फेमी की राइवलरी अभी भी विज़न के साथ खत्म नहीं हुई है. ब्रॉन्सन रीड और ब्रॉन ब्रेकर से वो बदला लेना चाहते हैं. फेमी का इस हफ्ते सैगमेंट होगा. वो विज़न को संबोधित करेंगे. इस दौरान कोई बड़ा पंगा हो सकता है. एक बार फिर उनका मैच ब्रेकर के साथ बुक किया जा सकता है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

स्टेफनी वकेर का ऐलान

स्टेफनी वकेर का ऐलान5 / 6

स्टेफनी वकेर ने हाल ही में लाइव इवेंट में लिव मॉर्गन को हराकर वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप अपने नाम की है. वहां पर बैकी लिंच ने उनकी मदद की थी. स्टेफनी की राइवलरी दोनों के साथ चल रही है. पिछले हफ्ते भी इनके बीच सैगमेंट हुआ था. इस हफ्ते वकेर बताएंगे कि वो अब किसके खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करेंगी. मनी इन द बैंक के लिए उनके मैच का ऐलान हो सकता है. (Photo: WWE.com)

2 बड़े मैच होंगे

2 बड़े मैच होंगे6 / 6

रेड ब्रांड के एपिसोड में दो बड़े मैच भी होने वाले हैं. बिग कैस का मुकाबला ड्रेगन ली के साथ होगा. दोनों के बीच बढ़िया टक्कर देखने को मिलेगी. कैस मैच में जीत के प्रबल दावेदार हैं. वहीं लोला वाइस का मैच रॉक्सन परेज के साथ होगा. इस मुकाबले में भी तगडे़ एक्शन की उम्मीद है. परेज मुकाबला जीत सकती हैं क्योंकि उनके साथ जजमेंट डे के अन्य रेसलर्स भी मौजूद रहेंगे. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन