WWE Money in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 10 रेसलर्स का नाम हुआ तय

WWE मनी इन द बैंक प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन बहुत जल्द होने वाला है. मेंस और वुमेंस लैडर मैच को लेकर सभी उत्साहित हैं. इन दोनों मैचों में एक्शन दिखाने के लि अभी तक कुछ रेसलर्स क्वालिफाई कर चुके हैं. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

wwe
1 / 6
इन रेसलर्स को मिली जगह (Photo: WWE.com)

WWE मनी इन द बैंक प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन 10 अक्टूबर को होने वाला है. वीकली शो में इसका बिल्डअप चल रहा है. रोमन रेंस के मैच का ऐलान भी हो गया है. उनकी टक्कर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए एलए नाइट के साथ होगी. खैर इवेंट में हर साल की तरह मेंस और वुमेंस लैडर मैच भी होगा. इन मैचों को जीतने वाले रेसलर्स के पास आगे जाकर चैंपियन बनने का मौका होता है. आइए आपको बताते हैं कि अब तक किन स्टार्स ने लैडर मैच में अपनी जगह बनाई है.

विज्ञापन

ब्रेकर और एवंस का दिखेगा जलवा

ब्रेकर और एवंस का दिखेगा जलवा2 / 6

मेंस लैडर मैच में ब्रॉन ब्रेकर और जे'वॉन एवंस भी अपना दिखाएंगे. दोनों युवा रेसलर हैं. ब्रेकर और एवंस तगड़े एक्शन के लिए जाने जाते हैं. ब्रेकर ने ईथन पेज और रे मिस्टीरियो को हराकर लैडर मैच में क्वालिफाई किया. वहीं एवंस ने बिग कैस और ऑस्टिन थ्योरी को मात दी. ब्रेकर लैडर मैच जीतने के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. उन्हें कंपनी द्वारा बड़ा पुश दिया जा सकता है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

विलियम्स और पेंटा ने भी की एंट्री

विलियम्स और पेंटा ने भी की एंट्री3 / 6

मौजूदा यूएस चैंपियन ट्रिक विलियम्स भी लैडर मैच में बवाल मचाने के लिए तैयार हैं. उन्होंने रैंडी ऑर्टन और रे फीनिक्स को हराकर मैच में अपनी जगह बनाई. विलियम्स को बड़ा पुश दिया गया है. सभी रैंडी की जीत की उम्मीद लगाकर बैठे थे. पेंटा ने ड्रेगन ली और डॉमिनिक मिस्टीरियो को हराकर मुकाबले में एंट्री की है. पेंटा की जगह इस मैच में पहले सोलो सिकोआ थे. सिकोआ मुकाबले में हिस्सा नहीं ले पाए. (Photo: WWE.com)

सीएम पंक और सोल रुका

सीएम पंक और सोल रुका4 / 6

सीएम पंक भी मेंस लैडर मैच में नज़र आएंगे. उन्होंने ब्लू ब्रांड के एपिसोड में गुंथर और फिन बैलर को हराया. मुकाबला गुंथर जीतने वाले थे लेकिन बैलर ने बाजी पलट दी. वहीं वुमेंस लैडर मैच में सोल रुका एक्शन में नज़र आएंगी. रुका ने मैक्सिकन डुप्री और लायरा वैल्किरिया को मात देकर मैच में अपनी जगह बनाई है. रुका लैडर मैच को जीत भी सकती हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

लोला वाइस और जेसी जेन

लोला वाइस और जेसी जेन5 / 6

लोला वाइस को भी बड़ी सफलता मिली है. वो भी वुमेंस लैडर मैच में एक्शन में नज़र आएंगी. उन्होंने केलानी जॉर्डन और राकेल रॉड्रिगेज को हराकर लैडर मैच में एंट्री की है. जेसी जेन को भी पुश दिया गया है. वो भी लैडर मैच में बवाल मचाएंगी. उन्होंने एलेक्सा ब्लिस और जेड कार्गिल को हराया. जेन के पास मौजूदा समय में वुमेंस यूएस चैंपियनशिप भी है. (Photo: WWE.com)

रॉक्सन परेज और लैश लीजेंड

रॉक्सन परेज और लैश लीजेंड6 / 6

रॉक्सन परेज ने इयो स्काई और ला कैटालिना को हराकर वुमेंस लैडर मैच में अपनी जगह बनाई है. परेज लैडर मैच जीतने की प्रबल दावेदार भी हैं. उन्हें बड़ा पुश दिया जा सकता है. लैश लीजेंड को भी मैच में एंट्री मिल गई है. उन्होंने ब्लू ब्रांड के एपिसोड में जूलिया और शार्लेट फ्लेयर को मात दी. फ्लेयर भी लैडर मैच में अपनी जगह नहीं बना पाई. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन