Money in the Bank 2026 में वापसी कर सकते हैं ये 5 दिग्गज, फैंस को मिलेगा बड़ा सरप्राइज!
WWE Money in the Bank 2026 का आयोजन बहुत जल्द होगा. वीकली एपिसोड में इसका बिल्डअप हो रहा है. कुछ स्टार्स की वहां पर वापसी देखने को मिल सकती है. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE Money in the Bank 2026: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट Money in the Bank होने वाला है. इसका आयोजन 10 अक्टूबर को होगा. फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कंपनी ने बड़े मैचों का ऐलान कर दिया है. मेंस और वुमेंस लैडर मैच का आयोजन भी होगा. रोमन रेंस भी एक्शन में नज़र आएंगे. रेंस की टक्कर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए एलए नाइट के साथ होगी. दोनों की राइवलरी जबरदस्त चल रही है. खैर शो में हमेशा की तरह कुछ रेसलर्स की वापसी भी हो सकती है. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.
रिया रिप्ली
2 / 6कुछ महीने पहले इंजरी के कारण रिया रिप्ली को एक्शन से बाहर होना पड़ा था. उन्होंने खुद इस बात की जानकारी फैंस को दी. उन्हें अपनी वुमेंस चैंपियनशिप भी छोड़नी पड़ी. चेल्सी ग्रीन ने इसे जीता. रिप्ली अब वापसी के करीब हैं. वो WWE Money in the Bank 2026 में वापसी कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दे सकती हैं. अगर वो आएंगी तो फिर फैंस खुश हो जाएंगे. आप जानते हैं कि उनकी फैन-फॉलोइंग काफी तगड़ी है. (Photo: WWE.com)
सैथ रॉलिंस
3 / 6सैथ रॉलिंस भी समरस्लैम 2026 के बाद से एक्शन में नज़र नहीं आए हैं. वहां पर उन्हें रोमन रेंस के खिलाफ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच में हार का सामना करना पड़ा था. लाइव इवेंट में उन्होंने जरूर मैच लड़ा था. वो टीवी पर नहीं आए हैं. WWE Money in the Bank 2026 में उनकी वापसी पक्की लग रही है. कुछ रिपोर्ट्स में भी कहा गया है कि कंपनी ने उनके लिए खास प्लान बनाया है. (Photo: WWE.com)
ड्रू मैकइंटायर
4 / 6रेसलमेनिया 42 में हार के बाद से ड्रू मैकइंटायर भी टीवी पर नज़र नहीं आए हैं. बीच में वो फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे. अब उनकी वापसी भी पक्की लग रही है. अब उनका आना बनता भी है. Money in the Bank 2026 में आकर वो फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज दे सकते हैं. मैकइंटायर कंपनी के बड़े स्टार हैं. पिछले कुछ सालों में उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन रिंग में किया है. (Photo: WWE.com)
एजे ली
5 / 6एजे ली ने पिछले साल सितंबर में WWE में धमाकेदार वापसी की थी. इसके बाद उन्होंने कई मुकाबले लड़े. इस साल रेसलमेनिया में बैकी लिंच के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. तब से अभी तक वो टीवी पर दिखाई नहीं दी हैं. Money in the Bank 2026 में वो भी वापसी कर फैंस को सरप्राइज दे सकती हैं. ट्रिपल एच एक बार फिर उनकी तगड़ी बुकिंग कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)
द रॉक
6 / 6द रॉक से WWE फैंस काफी नाराज चल रहे हैं. वो पिछले साल एलिमिनेशन चैंबर के बाद से टीवी पर नज़र नहीं आए हैं. जॉन सीना और कोडी रोड्स की राइवलरी में भी वो शामिल नहीं हुए. रॉक का अब आना बनता है. वो अगर Money in the Bank 2026 में आ गए तो फिर मजा आ जाएगा. फैंस खुशी से उछल पड़ेंगे. वैसे भी रॉक कुछ भी कर सकते हैं. ट्रिपल एच उन्हें लाकर सभी को खुश कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)