Roman Reigns के मैच में ये 6 WWE रेसलर्स डालेंगे खलल! Money in the Bank में हो सकता है उलटफेर

WWE Money in the Bank के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा हुआ है. 10 अक्टूबर को फैंस को तगड़ा इवेंट देखने को मिलेगा. शो में रोमन रेंस अपने टाइटल को दांव पर लगाने वाले हैं. उनके मैच में कुछ रेसलर्स की दखलअंदाजी हो सकती है.

Roman Reigns
1 / 6
रोमन रेंस का होगा बड़ा मैच (Photo: WWE.com)

WWE Money in the Bank 2026: WWE अब अपने अगले इवेंट Money in the Bank की तरफ बढ़ रहा है. 10 अक्टूबर को जबरदस्त शो देखने को मिलेगा. कंपनी ने कुछ मैचों का ऐलान कर दिया है. मेंस और वुमेंस लैडर मैच पर भी सभी की नजरें रहेंगी. दोनों मैचों में ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. रोमन रेंस अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को एलए नाइट के खिलाफ डिफेंड करेंगे. दोनों के बीच तगड़ा मैच होने की उम्मीद है. कुछ रेसलर्स इन दोनों के मुकाबले में दखलअंदाजी कर सकते हैं. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

जेकब फाटू

जेकब फाटू2 / 6

रेसलमेनिया 42 के बाद रोमन रेंस और जेकब फाटू के बीच राइवलरी रही थी. दोनों के बीच 2 मुकाबले भी हुए. रेंस ने दोनों मैचों में फाटू को मात दी. फाटू को इसके बाद ब्लडलाइन ज्वाइन करनी पड़ी. रेंस के साथ अब फाटू काम कर रहे हैं. रेंस के कहने के मुताबिक अभी तक फाटू ने नाइट के ऊपर हाथ नहीं उठाया है लेकिन वो Money in the Bank में बवाल मचा सकते हैं. टाइटल मैच में उनकी दखलअंदाजी देखने को मिल सकती है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

द उसोज़

द उसोज़3 / 6

द उसोज़ ने आजतक रोमन रेंस के बहुत साथ दिया है. अभी भी वो रेंस के लिए खड़े रहते हैं. जे उसो और जिमी उसो की राइवलरी नाइट से भी चल रही है. नाइट ने रेंस के भाईयों को परेशान किया है. Money in the Bank में उसोज़ बवाल मचा सकते हैं. दोनों मैच में दखलअंदाजी कर नाइट के ऊपर हमला कर सकते हैं. नाइट क इनकी वजह से हार का सामना करना पड़ सकता है. (Photo: WWE.com)

सोलो सिकोआ

सोलो सिकोआ4 / 6

सोलो सिकोआ भी रोमन रेंस और उनकी ब्लडलाइन के पीछे पड़े हुए हैं. नाइट के साथ उनकी तगड़ी दोस्ती हो गई है. सिकोआ ने कुछ हफ्ते पहले रोमन के ऊपर हमला भी कर दिया था. Money in the Bank में सिकोआ भी बड़ा कारनामा कर सकते हैं. वो मैच में दखलअंदाजी कर रेंस के ऊपर हमला कर सकते हैं. उनकी वजह से रेंस को हार का सामना करना पड़ सकता है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

रॉयस कीज और उनके दोनों साथी

रॉयस कीज और उनके दोनों साथी5 / 6

रॉयस कीज ने ब्रोंको निमा और लुसियन प्राइस के साथ मिलकर खूब बवाल मचाया हुआ. इन तीनों ने ब्लडलाइन का बुरा हाल किया है. साथ ही साथ नाइट और सिकोआ पर भी हमला किया. Money in the Bank में तीनों कहर ढा सकते हैं. तीनों मैच में दखलअंदाजी कर रेंस और नाइट के ऊपर अटैक कर सकते हैं. इनकी दखलअंदाजी से मैच रद्द भी हो सकता है. कहीं ना कहीं इस चीज के बहुत संभावनाएं जताई जा रही हैं. (Photo: WWE.com)

सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस6 / 6

सैथ रॉलिंस को समरस्लैम 2026 में रोमन रेंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद से रॉलिंस अभी तक टीवी पर नज़र नहीं आए हैं. हाल ही में एक लाइव इवेंट में रॉलिंस ने नाइट और सिकोआ के साथ मिलकर ब्लडलाइन का सामना किया था. रॉलिंस की Money in the Bank में वापसी हो सकती है. वो मैच में दखलअंदाजी कर रेंस के ऊपर हमला कर सकते हैं. उनकी वजह से नाइट चैंपियन बन सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन