IND vs WI: पहले वनडे मैच में इन 5 भारतीय खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, हेड कोच के सामने खुद को करना चाहेंगे साबित

IND vs WI: टीम इंडिया जब वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मुकाबले में खेलने उतरेगी. उस समय हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर उन खिलाड़ियों पर नजर रखेंगे. जो फिलहाल अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं, लेकिन आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की रेस में हैं.

Indian Cricket Team
1 / 6
Indian Cricket Team ने तैयार कर लिया अपना प्लेइंग 11 (Pic Credit- ANI)

IND vs WI: भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में सिर्फ जीत दर्ज करने नहीं उतरने वाली है. इस मुकाबले से हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल का प्रयास होगा कि वो कुछ बड़े सवालों के भी जवाब तलाश सके. विराट कोहली की फॉर्म पर फिलहाल किसी को भी संदेह नहीं है. लेकिन मौजूदा टीम में ऐसे 5 स्टार खिलाड़ी नजर आ रहे हैं, जिनकी फॉर्म को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. अब ये पांचों ही खिलाड़ी पहले वनडे में अच्छा प्रदर्शन करके खुद को दोबारा साबित करना चाहेंगे. (Pic Credit- ANI)

विज्ञापन

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा 2 / 6

दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर नजर आ रहा है. टीम मैनेजमेंट उनसे आगे देखना चाहता है, लेकिन रोहित आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं. ऐसे में हिटमैन वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में बड़ा स्कोर बनाकर टीम मैनेजमेंट को ये साबित करना चाहेंगे कि वो 39 साल की उम्र में भी अपने दम पर मैच जिता सकते हैं. (Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

ऋतुराज गायकवाड़

ऋतुराज गायकवाड़ 3 / 6

टीम मैनेजमेंट फिलहाल अपने स्टार खिलाड़ियों के बैकअप की तलाश कर रही है. मध्यक्रम में बैकअप के लिए ही ऋतुराज गायकवाड़ को मौका दिया जा रहा है. ऐसे में गायकवाड़ इस मौके का फायदा उठाकर खुद को साबित करना चाहेंगे. जिससे टीम मैनेजमेंट को उनसे आगे कोई और नाम नहीं आजमाना पड़े. गायकवाड़ से हेड कोच गौतम गंभीर को भी बड़ी उम्मीद है.  (Pic Credit- ANI) 

केएल राहुल

केएल राहुल 4 / 6

केएल राहुल    विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने भी पिछले कुछ वनडे मैचों में बड़ा स्कोर नहीं किया है. ऐसे में राहुल भी इस मुकाबले में बड़ा स्कोर बनाकर फॉर्म में कमबैक करना चाहेंगे. जिससे कप्तान और कोच की एक और समस्या खत्म हो जाए. राहुल की नजर इस मुकाबले में अंत तक खेलकर नाबाद लौटने का होगा. जिससे उनका आत्मविश्वास भी लौट आए.  (Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

रवींद्र जडेजा

रवींद्र जडेजा 5 / 6

स्टार स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को भी वनडे फॉर्मेट में कमबैक का मौका मिला है. जडेजा भी इस मौके का फायदा उठाकर एक बार फिर से खुद को साबित करना चाहेंगे. जिससे अक्षर पटेल की मौजूदगी के बाद भी जडेजा की टीम में जगह पक्की रहे. जडेजा को इस मुकाबले में गेंद और बल्ले दोनों के साथ योगदान देना होगा. (Pic Credit- ANI)

मोहम्मद सिराज

मोहम्मद सिराज 6 / 6

तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी लंबे समय के बाद वनडे फॉर्मेट में वापसी कर रहे हैं. सिराज इस मुकाबले से ही अपनी लय हासिल करना चाहेंगे. टेस्ट फॉर्मेट में तो सिराज ने अपनी जगह पक्की कर ली है. अब वो वनडे में भी ऐसा करके कप्तान और कोच की तलाश खत्म करना चाहेंगे. फिलहाल टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2027 के लिए तेज गेंदबाजों की तलाश में है. (Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन