पाकिस्तानी स्टार ऑलराउंडर 6 महीने के लिए होगा सस्पेंड! इस वजह से मिलने वाली है सजा

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी ने हिस्सा लिया था. हालांकि अब ये खिलाड़ी डोपिंग के मामले में बुरी तरह फंस चुका है, जिससे स्टार ऑलराउंडर के करियर पर खतरा मंडरा रहा है.

मोहम्मद नवाज
1 / 7
मोहम्मद नवाज

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला गया था. भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर टी-20 वर्ल्ड कप कप का खिताब जीता था. टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान ने भी हिस्सा लिया था. लेकिन पड़ोसी मुल्क ने अपने सभी मैच श्रीलंका में खेले थे. अब इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाला पाकिस्तानी खिलाड़ी फंस चुका है.  

विज्ञापन

मोहम्मद नवाज की बढ़ी मुश्किलें

मोहम्मद नवाज की बढ़ी मुश्किलें2 / 7

मोहम्मद नवाज ड्रग्स टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं. नवाज टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान बैन रिक्रिएशनल सब्सटेंस के लिए पॉजिटिव पाए गए हैं. उन्हें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से अब बड़ी खबर मिल सकती है.

विज्ञापन

पॉजिटिव पाए गए नवाज

पॉजिटिव पाए गए नवाज3 / 7

द न्यूज की एक रिपोर्ट में पाकिस्तान एंटी डोपिंग ऑर्गनाइजेशन के फाउंडर चेयरमैन डॉ वकार अहमद ने मोहम्मद नवाज के डोपिंग टेस्ट में पॉजिटिव होने की पुष्टि की है.

6 महीने की मिल सकती है सजा

6 महीने की मिल सकती है सजा4 / 7

अगर नवाज ने मैच के दौरान ड्रग्स का इस्तेमाल किया होगा तो उन्हें चेतावनी से लेकर छह महीने तक के सस्पेंशन को भी झेलना पड़ सकता है.

विज्ञापन

आईसीसी को मिली रिपोर्ट

आईसीसी को मिली रिपोर्ट5 / 7

नई रिपोर्ट की मानें तो पीसीबी पैनल ने अपनी जांच आईसीसी को दे दी है. आईसीसी ही मामले पर आखिरी फैसला लेगी. ऐसे में स्टार क्रिकेटर के करियर पर अब खतरा मंडरा रहा है.

148 इंटरनेशल मैच खेल चुके हैं नवाज

148 इंटरनेशल मैच खेल चुके हैं नवाज6 / 7

मोहम्मद नवाज ने पाकिस्तान के लिए साल 2016 में डेब्यू किया था. उन्होंने अब तक पाकिस्तान के लिए 6 टेस्ट, 44 वनडे और 98 टी-20 मैच खेले हैं.

विज्ञापन

आंकड़े पर एक नजर

आंकड़े पर एक नजर7 / 7

नवाज ने टेस्ट में 144 रन बनाने के अलावा 16 विकेट लिए हैं. वहीं, 44 वनडे मैच में उन्होंने 538 रन बनाने के अलावा 49 विकेट लिए हैं. इसके अलावा वह 98 टी-20 मैच में 911 रन बनाने के साथ-साथ 101 बल्लेबाजों को अपना शिकार बना चुके हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन